Skip to main content Scroll Top
8th Pay Commission Pay Hike: 69,000 रुपये न्यूनतम सैलरी की डिमांड, 6% सालना ग्रोथ, जानें पूरी जानकारी
Current image: 8th Pay Commission Pay Hike

8th Pay Commission Pay Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आने वाला समय बड़ी उम्मीदें लेकर आ रहा है। जिसमें 8th Pay Commission को लेकर नई डिमांड सामने आई है, जिसमें न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने की मांग की गई है। इसके साथ ही हर साल 6% की सैलरी वृद्धि (Annual Increment) का भी प्रस्ताव रखा गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रस्ताव कर्मचारियों के जीवन स्तर, बढ़ती महंगाई और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बताया जा रहा है। हालांकि यह अभी सिर्फ एक सिफारिश है और अंतिम निर्णय सरकार और आयोग की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा।

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया क्या है?

सरकारी नियमों के अनुसार वेतन आयोग का गठन समय-समय पर किया जाता है ताकि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को महंगाई के अनुरूप अपडेट किया जा सके।

8th Pay Commission का गठन हो चुका है, लेकिन इसे लागू होने में अभी समय लगेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कमेटी को लगभग 18 महीनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। इसके बाद 2027 तक इसे लागू किए जाने की संभावना है, जबकि इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है।

69,000 रुपये न्यूनतम सैलरी की बड़ी डिमांड

दरअसल सबसे बड़ा मुद्दा न्यूनतम बेसिक पे को लेकर है। प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्तमान 18,000 रुपये की न्यूनतम सैलरी को बढ़ाकर 69,000 रुपये किया जाए।

  • महंगाई दर लगातार बढ़ रही है।
  • परिवार की जरूरतें अधिक हो गई हैं।
  • जीवन यापन की लागत (Living Cost) तेजी से बढ़ी है।

3.83 फिटमेंट फैक्टर का सुझाव

बता दें कि रिपोर्ट में 3.83 का फिटमेंट फैक्टर लागू करने की सिफारिश की गई है। फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है जिससे पुरानी सैलरी को नई सैलरी में बदला जाता है।

  • मौजूदा सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।
  • पेंशन में भी समान अनुपात में वृद्धि होगी।
  • सभी वेतन स्तरों में समान सुधार देखा जाएगा।

6% सालाना इंक्रीमेंट का प्रस्ताव

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों की सैलरी में हर साल 6% की वृद्धि होनी चाहिए। वर्तमान व्यवस्था में यह वृद्धि अपेक्षाकृत कम होती है।

  • महंगाई के अनुसार सैलरी को संतुलित रखना।
  • कर्मचारियों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) बढ़ाना।
  • लंबे समय में स्थिर आय वृद्धि सुनिश्चित करना।

वेतन संरचना में बड़ा बदलाव संभव

8th Pay Commission के तहत वेतन ढांचे को सरल बनाने की भी सिफारिश की गई है।

  • मौजूदा 18 वेतन स्तरों को घटाकर 7 स्तर किया जाएगा।
  • प्रमोशन सिस्टम को आसान बनाया जाएगा।
  • करियर ग्रोथ तेज होगी।

नए वेतन स्लैब का संभावित ढांचा

यदि प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है तो वेतन स्तर इस प्रकार हो सकते हैं।

  • न्यूनतम स्तर: 18,000 रुपये 69,000 रुपये।
  • अगला स्तर: लगभग 83,200 रुपये।
  • उच्च मध्य स्तर: 1.12 लाख रुपये तक।
  • वरिष्ठ स्तर: 1.35 लाख रुपये से 2.15 लाख रुपये से अधिक।

पेंशन और रिटायरमेंट लाभों में सुधार की मांग

नई सिफारिशों में पेंशन सिस्टम को भी मजबूत करने की बात कही गई है।

  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग।
  • अंतिम वेतन का 67% पेंशन देने का प्रस्ताव।
  • फैमिली पेंशन 50% करने की सिफारिश।
  • हर 5 साल में पेंशन रिवीजन।

प्रमोशन और करियर ग्रोथ पर फोकस

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को उनके करियर में बेहतर अवसर मिलने चाहिए।

  • 30 साल की सेवा में कम से कम 5 प्रमोशन।
  • हर 5 साल में वेतन वृद्धि का प्रावधान।
  • कार्य प्रदर्शन आधारित तेज प्रमोशन सिस्टम।

भत्तों और सुविधाओं में सुधार

प्रस्ताव में केवल सैलरी ही नहीं बल्कि भत्तों और सुविधाओं में भी सुधार की मांग की गई है।

  • HRA (House Rent Allowance) को 30% तक बढ़ाना।
  • मेडिकल और इंश्योरेंस कवर में सुधार।
  • ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर अधिक मुआवजा।
  • लीव एनकैशमेंट की सीमा खत्म करना।
  • मैटरनिटी लीव 240 दिन तक बढ़ाना।
  • पैटरनिटी और केयर लीव में विस्तार

क्या यह प्रस्ताव लागू होगा?

अब ऐसे में यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सभी सुझाव केवल एक मसौदा (Draft Proposal) हैं। वास्तविक निर्णय सरकार और 8th Pay Commission की अंतिम रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार The Economic Times ने भी इस प्रस्ताव से जुड़ी जानकारी साझा की है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: एलपीजी सिलेंडर रेट: गैस सिलेंडर हुआ सस्ता या महंगा? चेक करें आज का लेटेस्ट अपडेट

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250