Skip to main content Scroll Top
एलपीजी सिलेंडर रेट: गैस सिलेंडर हुआ सस्ता या महंगा? चेक करें आज का लेटेस्ट अपडेट
Current image: एलपीजी सिलेंडर रेट

एलपीजी सिलेंडर रेट: LPG सिलेंडर को लेकर देशभर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस की सप्लाई और कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई थी। लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है। भारतीय झंडे वाला जहाज ‘जग विक्रम’ गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच चुका है, जो बड़ी मात्रा में एलपीजी लेकर आया है। इससे देश में गैस की सप्लाई को मजबूती मिली है और किसी भी तरह की कमी की आशंका फिलहाल टल गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने आज के एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। अच्छी बात यह है कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और पटना जैसे शहरों में गैस के रेट स्थिर बने हुए हैं। सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अपील कर रही हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें।

सप्लाई को लेकर बड़ी राहत

एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर जो चिंता बनी हुई थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। भारतीय झंडे वाला जहाज ‘जग विक्रम’ गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच चुका है। इस जहाज में करीब 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी गैस लाई गई है। दरअसल यह जहाज ऐसे समय पर भारत पहुंचा है, जब पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सप्लाई बाधित होने की आशंका जताई जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह मार्च के बाद खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है। हालांकि अभी भी करीब 15 भारतीय जहाज समुद्री मार्ग में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है।

दिल्ली से पटना तक एलपीजी के ताजा रेट

आज जारी किए गए रेट के मुताबिक देश के अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं।

  • दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹913, कमर्शियल ₹2078.50
  • लखनऊ: घरेलू ₹950.50, कमर्शियल ₹2201
  • देहरादून: घरेलू ₹932, कमर्शियल ₹2136
  • जयपुर: घरेलू ₹916.50, कमर्शियल ₹2031
  • पटना: घरेलू ₹1011, कमर्शियल ₹2365

देश के अन्य बड़े शहरों में एलपीजी के रेट

अगर अन्य प्रमुख शहरों की बात करें, तो वहां भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

  • मुंबई: घरेलू ₹912.50, कमर्शियल ₹2031
  • कोलकाता: घरेलू ₹939, कमर्शियल ₹2208
  • चेन्नई: घरेलू ₹928.50, कमर्शियल ₹2246.50
  • बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50, कमर्शियल ₹2161
  • हैदराबाद: घरेलू ₹965, कमर्शियल ₹2321
  • अंडमान: घरेलू ₹989, कमर्शियल ₹2496.50

दिल्ली में सप्लाई पूरी तरह सामान्य

दिल्ली सरकार ने भी साफ किया है कि राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाहों से बचना चाहिए। जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली में रोजाना करीब 1.25 लाख एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। इसके अलावा सिलेंडर की औसत डिलीवरी अवधि 4 से 5 दिन बनी हुई है, जो सामान्य स्थिति को दर्शाती है।

पैनिक बायिंग से बचने की अपील

सरकार और तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पैनिक बायिंग न करें। जब सप्लाई सामान्य है, तो जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने की आवश्यकता नहीं है। पैनिक बायिंग से न केवल अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी होती है, बल्कि सप्लाई सिस्टम पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

गैस से जुड़ी समस्या पर कहां करें संपर्क

अब अगर किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

  • सामान्य शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर: 1800-2333-555
  • गैस लीकेज (आपात स्थिति): 1906
  • कमर्शियल ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन: 1860-5991-111

क्यों नहीं बदले एलपीजी के रेट?

बता दें कि आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का स्थिर रहना और सरकार द्वारा मूल्य नियंत्रण।

ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव होता है, तो आने वाले समय में एलपीजी के रेट भी प्रभावित हो सकते हैं।

उपभोक्ताओं के लिए क्या है संदेश

ऐसे में स्थिति को देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें। सप्लाई सामान्य है और सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, सफर अब 2.5 घंटे में होगा पूरा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250