
Google CEO Sundar Pichai Speech: सिलिकॉन वैली से एक बड़ी खबर आई है। Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई इस साल गर्मियों में अपने Alma Mater Stanford University लौटेंगे। जिसमें यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, पिचाई Stanford University की 135वीं Commencement Ceremony 2026 में मुख्य भाषण देंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि सुंदर पिचाई ने Stanford University से Materials Science and Engineering में मास्टर्स डिग्री 1995 में प्राप्त की थी। यूनिवर्सिटी ने बयान में कहा, “Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई, MS ’95, एक दूरदर्शी नेता हैं जो चुनौतियों का सामना करने और लोगों को अपनी क्षमता पहचानने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। वे जून में Stanford की Commencement Address देंगे।”
Stanford President का बयान
Stanford University के राष्ट्रपति Jonathan Levin ने कहा, “सुंदर एक गहन विचारशील नेता हैं, जिनमें तकनीक के माध्यम से समाज और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव लाने की अद्भुत समझ है। वे यह दिखाते हैं कि एक Stanford ग्रेजुएट समाज में व्यापक प्रभाव डाल सकता है। मैं उनके विचार और सलाह सुनने के लिए उत्साहित हूं, जब हमारे स्नातक अपने भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे।”
छात्रों का चयन और Commencement के लिए तैयारियाँ
Stanford के वरिष्ठ कक्षा के अध्यक्षों ने विश्वविद्यालय के ऑफिस ऑफ़ द प्रेसीडेंट के साथ मिलकर पिचाई को मुख्य वक्ता के रूप में चुना है। जिसमें Rishi Jain, वरिष्ठ कक्षा अध्यक्षों की ओर से, ने कहा, “एक सार्थक जीवन का निर्माण, जैसे एक विश्व स्तरीय कंपनी का निर्माण करना, दौड़ नहीं बल्कि मैराथन की मानसिकता की मांग करता है। हमारे अनुसार इस दर्शन का सर्वोत्तम उदाहरण हैं 2026 Commencement के मुख्य वक्ता सुंदर पिचाई।”
सुंदर पिचाई ने इस अवसर को एक सम्मान बताते हुए कहा है, “President Levin और छात्रों के नाम से मुझे Stanford Class of 2026 के सामने Commencement स्पीच देने का निमंत्रण मिलना एक बड़ी खुशी की बात है। जब मैं पहली बार इस कैंपस में ग्रेजुएट छात्र के रूप में आया था, तब मुझे लगा कि Stanford वास्तव में एक असाधारण जगह है। आज भी यह प्रतिभा और नवाचार का विश्वस्तरीय केंद्र बना हुआ है। मैं स्नातकों, उनके माता-पिता और परिवारों के साथ इस खास अवसर का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हूं।”
X (पूर्व Twitter) पर पिचाई का पोस्ट
पिचाई ने X (पहले Twitter) पर Stanford को टैग करते हुए लिखा है, “@Stanford को धन्यवाद। Class of 2026 और उनके परिवारों के साथ जश्न मनाने के लिए उत्साहित हूँ। लेकिन अब मुझे वह पुराना sweatshirt ढूंढना पड़ेगा।”
सुंदर पिचाई का पहला इन-पर्सन Commencement स्पीच
यह समारोह पिचाई का पहला इन-पर्सन Commencement स्पीच होगा। उनका एकमात्र पिछला ग्रेजुएशन संबोधन था “Dear Class of 2020”, जो YouTube पर एक वर्चुअल कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम में पिचाई ने छात्रों को कठिन समय में आशावादी बने रहने और परिवर्तन को अपनाने की सलाह दी थी।
Class of 2020 के लिए सुंदर पिचाई का संदेश
दरअसल पिचाई ने Class of 2020 को संदेश दिया था, “Hello, सभी को बधाई। मैं कभी नहीं सोच सकता था कि मैं बिना लाइव ऑडियंस के Commencement स्पीच दूँगा, लेकिन इसने मुझे YouTube Creators के काम की और भी गहरी समझ दी। कठिन समय में आशा खोना आसान है, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप सफल होंगे। आप दुनिया को बेहतर बनाएंगे, अपने तरीके से है। जिसके बाद उन्होंने आगे कहा, “मेरी प्रेरणा तकनीक थी। मेरे परिवार के पास तकनीक तक सीमित पहुंच थी, लेकिन जब मुझे कंप्यूटर का अवसर मिला, मेरी दुनिया बदल गई। इसी अनुभव ने मुझे Google में अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित किया।”
शिक्षा और परिवार की भूमिका
सुंदर पिचाई ने अपने माता-पिता के योगदान को याद करते हुए कहा, “मेरे माता-पिता ने उस समय बहुत कुछ बलिदान किया, ताकि मैं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकूं। उन्होंने अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा मेरे लिए खर्च किया।” इस कथन का अर्थ साफ है। बहुत से माता-पिता अपनी जरूरतों को पीछे रखते हुए अपने बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करते हैं। यह लंबी अवधि की सोच और भविष्य की तैयारी का एक उदाहरण है।
पिचाई के शिक्षण संदेश का महत्व
सुंदर पिचाई का यह संदेश आज भी प्रासंगिक है। शिक्षा केवल व्यक्ति का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे परिवार का समर्थन और बलिदान है। उनके अनुसार, माता-पिता की मदद और मार्गदर्शन बच्चों को स्थिर भविष्य, अच्छे रोजगार और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देती है।
शिक्षा के महत्व पर पिचाई का दृष्टिकोण
पिचाई ने कहा, “शिक्षा में निवेश तुरंत लाभ नहीं देता, लेकिन लंबे समय में यह बच्चों को स्थिर नौकरी और बेहतर जीवन की ओर ले जाता है। यह वैश्विक शोध द्वारा भी सिद्ध किया गया है।”
प्रेरणादायक उद्धरण
सुंदर पिचाई के कुछ प्रसिद्ध उद्धरण इस प्रकार हैं।
- अपने असफलताओं को गर्व की निशानी के रूप में पहनें।
- खुश व्यक्ति इसलिए नहीं है कि उसके जीवन में सब सही है, बल्कि इसलिए कि उसका नजरिया सही है।
- अपनी सीमाओं को लगातार चुनौती देते रहें।
- अपने सपनों और दिल की आवाज़ का पालन करना महत्वपूर्ण है।
Stanford Commencement 2026 का महत्व
Stanford University की यह 135वीं Commencement Ceremony 11 से 14 जून तक आयोजित होगी। जिसमें सुंदर पिचाई का मुख्य भाषण 14 जून को Stanford Stadium में होगा। बता दें कि यह समारोह स्नातकों और उनके परिवारों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
ये भी पढ़ें: Sam Altman Sora Statement: सोरा सर्विस बंद करने पर सैम ऑल्टमैन ने तोड़ी चुप्पी, वजह जानकर चौंक जाएंगे






