
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. Bihar School Examination Board आज दोपहर 1:30 बजे 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री Sunil Kumar प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित करेंगे. इसके साथ ही साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा.
लाखों छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म
इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र कई दिनों से अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से लगातार अपडेट, टॉपर्स वेरिफिकेशन की खबरें और संभावित तारीखों को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. अब आज आधिकारिक घोषणा के साथ यह इंतजार खत्म हो जाएगा.
कैसे और कहां देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपने अंक देख सकेंगे. interbiharboard.com और bsebexam.com से आप अपना रिजल्ट देख सकते. रिजल्ट चेक करने टाइम आप अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि रखें तैयार. इन जानकारियों की मदद से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों होता है?
इस बार भी बिहार बोर्ड ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन किया है. इस प्रक्रिया में हैंडराइटिंग का मिलान किया गया. विषय से जुड़े सवाल पूछे गए और उत्तर पुस्तिका की जांच की गई. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि कोई गड़बड़ी न हो और सही छात्रों को ही टॉपर्स घोषित किया जाए.
बिहार बोर्ड ने फिर कायम रखा रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड पिछले कई वर्षों से देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है. हर साल मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में रिजल्ट, 10वीं से पहले 12वीं का परिणाम और तेज मूल्यांकन की प्रक्रिया. इस साल भी बोर्ड ने अपनी इस परंपरा को जारी रखा है.
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ
इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्र एक ही समय पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे. इससे छात्रों को अलग-अलग इंतजार नहीं करना पड़ेगा और पूरे राज्य में एक साथ रिजल्ट का माहौल बनेगा.
रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने कई महत्वपूर्ण फैसले होते हैं. आगे की पढ़ाई का चयन, कॉलेज और कोर्स चुनना और करियर प्लानिंग. विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए, बल्कि सोच-समझकर अपने भविष्य की दिशा तय करनी चाहिए.
अगर रिजल्ट से संतुष्ट न हों तो?
अगर किसी छात्र को अपने अंक से संतुष्टि नहीं होती है, तो उसके पास विकल्प मौजूद होते हैं:
- कॉपी रीचेकिंग
- स्क्रूटनी के लिए आवेदन
- कंपार्टमेंट परीक्षा
बिहार बोर्ड छात्रों को यह अवसर देता है कि वे अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करवा सकें.
छात्रों और अभिभावकों के लिए भावनात्मक दिन
रिजल्ट का दिन सिर्फ नंबर देखने का दिन नहीं होता, बल्कि यह एक भावनात्मक अनुभव भी होता है. कई छात्र अपनी मेहनत के फल का इंतजार कर रहे होते हैं, तो वहीं अभिभावकों की भी उम्मीदें जुड़ी होती हैं. कुछ घरों में जश्न का माहौल होगा, तो कुछ जगहों पर निराशा भी देखने को मिल सकती है. ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र अपने परिणाम को सकारात्मक नजरिए से देखें और समझें कि यह जीवन का सिर्फ एक पड़ाव है, अंतिम मंजिल नहीं.
टॉपर्स की कहानियां बनेंगी प्रेरणा
हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स की कहानियां सामने आएंगी, जो लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं. साधारण परिवारों से आने वाले कई छात्र अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हैं.
- सीमित संसाधनों में पढ़ाई
- कठिन परिस्थितियों से संघर्ष
- नियमित मेहनत और अनुशासन
ऐसी कहानियां यह साबित करती हैं कि सफलता के लिए परिस्थितियां नहीं बल्कि मेहनत मायने रखती है.
मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान
रिजल्ट के समय छात्रों पर मानसिक दबाव भी बढ़ जाता है. ऐसे में यह जरूरी है कि खुद की तुलना दूसरों से न करें,असफलता को सीख के रूप में लें
परिवार और दोस्तों से बात करें. अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनका हौसला बढ़ाएं.
आगे 10वीं की रिजल्ट पर नजर
अब 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी की नजरें 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट पर होंगी. आमतौर पर बिहार बोर्ड 12वीं के कुछ दिनों बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी करता है. इससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में शिक्षा से जुड़ी खबरें और भी तेज होंगी.
Read Related News: मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी एक्शन में, CCS बैठक में सप्लाई और कालाबाजारी पर सख्ती






