Skip to main content Scroll Top
Delhi Super Medical Hub: दिल्ली में AIIMS जैसा सुपर मेडिकल हब बनेगा,अब बड़े अस्पताल मिलकर देंगे एक ही जगह बेहतर इलाज
Current image: Delhi Super Medical Hub

Delhi Super Medical Hub: दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। बता दें कि राजधानी में अब एक ऐसा सुपर मेडिकल हब बनाने की तैयारी है, जहां मरीजों को एक ही जगह पर सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। जिससे इस योजना के तहत तीन बड़े सरकारी अस्पतालों को जोड़कर एक आधुनिक और व्यवस्थित हेल्थकेयर सिस्टम तैयार किया जाएगा। जिसमें सरकार का दावा है कि इससे इलाज की प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।

क्या है सुपर मेडिकल हब की योजना?

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत तीन खास अस्पतालों। जैसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को एक साथ जोड़ने का फैसला लिया है।अब इस प्रोजेक्ट का मकसद इन अस्पतालों को अलग-अलग इकाइयों के बजाय एक बड़े मेडिकल नेटवर्क के रूप में विकसित करना है। इसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा है कि इससे अस्पतालों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और संसाधनों का सही उपयोग हो सकेगा। जिसमें कई अस्पतालों में बेड खाली रहते हैं, जबकि कुछ अस्पतालों में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। इस असंतुलन को दूर करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार, मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिसमें इलाज की प्रक्रिया तेज और आसान होगी।रेफरल सिस्टम बेहतर तरीके से काम करेगा।

क्यों जरूरी है यह कदम?

दरअसल दिल्ली जैसे बड़े शहर में रोजाना लाखों लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों का रुख करते हैं। खासकर पूर्वी दिल्ली के इलाके में मरीजों का दबाव ज्यादा रहता है।जैसे कि GTB अस्पताल में अक्सर क्षमता से ज्यादा मरीज आते हैं।वहीं, राजीव गांधी अस्पताल में कई बार बेड खाली रहते हैं। अब इस स्थिति में मरीजों को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता। वहीं, इसी समस्या को खत्म करने के लिए सुपर मेडिकल हब की योजना बनाई गई है।

मरीजों को क्या होगा फायदा?

अब इस नई व्यवस्था से मरीजों को कई बड़े फायदे मिलने की उम्मीद है।

एक ही जगह मिलेगा पूरा इलाज

मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जांच, इलाज और सर्जरी एक ही नेटवर्क में हो सकेगी।

समय की बचत

लंबी कतार और रेफरल की जटिल प्रक्रिया खत्म होगी, जिससे समय बचेगा।

बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं

हर अस्पताल को एक खास विशेषज्ञता के साथ विकसित किया जाएगा, जिससे इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी।

संसाधनों का सही उपयोग

खाली बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैसे काम करेगा यह मेडिकल हब?

सरकार की योजना के मुताबिक तीनों अस्पतालों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।जिससे मरीजों का डेटा एक जगह उपलब्ध होगा। साथ ही,डॉक्टर की जरूरत के अनुसार मरीज को उसी नेटवर्क में दूसरे अस्पताल में भेज सकेंगे। जिसमें एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी एकीकृत किया जाएगा। अब इससे इलाज की पूरी प्रक्रिया ज्यादा संगठित और तेज हो जाएगी।

अलग-अलग अस्पतालों की होगी खास भूमिका

जानकारी के लिए बता दें कि इस सुपर मेडिकल हब में हर अस्पताल की एक खास भूमिका तय की जाएगी।

  • दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI): कैंसर इलाज का प्रमुख केंद्र बनेगा।
  • GTB अस्पताल: जनरल और इमरजेंसी सेवाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा।
  • राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (RGSSH): कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस

सरकार ने केवल फिजिकल हेल्थ पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रही है।जिसमें दिल्ली के प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (IHBAS) को भविष्य में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (NIMHANS) की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। अब इससे मानसिक बीमारियों के इलाज में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

आसपास के राज्यों को भी होगा फायदा

यह सुपर मेडिकल हब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। यह उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीज भी इसका लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि दिल्ली पहले से ही एक बड़ा मेडिकल केंद्र है, और इस योजना के बाद इसकी भूमिका और मजबूत होगी।

क्या है सरकार का बड़ा लक्ष्य?

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी को देश का एक प्रमुख हेल्थकेयर हब बनाया जाए।

  • विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध हो।
  • आधुनिक तकनीक का उपयोग हो।
  • गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ती चिकित्सा मिले।

ये भी पढ़ें: Oil Crisis 2026: क्या ऊर्जा संकट के कारण दुनिया में फिर लगेगा ‘लॉकडाउन’? कई देशों ने शुरू कर दी तैयारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250