
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और इसका असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें भारतीय मौसम विभाग मतलब India Meteorological Department (IMD) ने 21 मार्च को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत करीब 17 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। बता दें कि कई इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। अब ऐसे में मौसम विभाग IMD का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंडक का एहसास बढ़ेगा।
देश के 17 राज्यों में मौसम का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 21 मार्च को उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। बता दें कि इन राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हवा की रफ्तार 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और ट्रैफिक प्रभावित होने का खतरा भी बना रहेगा।
उत्तर भारत में मौसम का असर
उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Delhi में कल 21 मार्च को सुबह से ही मौसम खराब रहने की संभावना है। जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। जिसमें शामिल हैं।आनंद विहार, आईटीओ, लाजपत नगर, करोल बाग और राजीव चौक जैसे इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट है। इससे ट्रैफिक और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है।
- अधिकतम तापमान: 26°C
- न्यूनतम तापमान: 15°C
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
Uttar Pradesh में भी तेज बारिश और आंधी का असर रहेगा। गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, बस्ती और देवरिया समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।
- हवा की रफ्तार: 30–60 किमी/घंटा
- लखनऊ तापमान: 26°C / 17°C
हरियाणा में मौसम अपडेट
Haryana के गुरुग्राम, करनाल, अंबाला, रोहतक और कुरुक्षेत्र में बारिश और तूफान की चेतावनी है।
- चंडीगढ़ तापमान: 24°C / 13°C
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी
Himachal Pradesh और Uttarakhand में मौसम और ज्यादा ठंडा हो सकता है।
- हिमाचल के कुल्लू, मनाली, चंबा में भारी बारिश और बर्फबारी
- मनाली तापमान: 0°C / -8°C
- उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल में बारिश और तेज हवाएं
पूर्वी और मध्य भारत में तूफान का खतरा
पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भी मौसम बिगड़ने वाला है। जिसके कारण बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। Bihar के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, वैशाली और पटना में बारिश का असर रहेगा।
- पटना तापमान: 23°C / 17°C
झारखंड, बंगाल और ओडिशा
Jharkhand, West Bengal और Odisha में तेज आंधी और बारिश के साथ 70 किमी/घंटा तक हवा चल सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा ज्यादा है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि
Madhya Pradesh और Chhattisgarh में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
पश्चिमी भारत का मौसम
Rajasthan और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश का असर रहेगा। जिस वजह से महाराष्ट्र के मध्य और मराठवाड़ा क्षेत्रों में 20 से 24 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
- जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर में बारिश का अलर्ट
- जयपुर तापमान: 27°C / 16°C
दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। जिसमें Andhra Pradesh, Telangana, Tamil Nadu, Kerala और Karnataka में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
- तटीय आंध्र प्रदेश में 21-22 मार्च को बारिश
- तमिलनाडु और केरल में गरज-चमक के साथ वर्षा
- कर्नाटक में कई दिनों तक मौसम खराब रह सकता है
तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंडक
बता दें कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जहां कुछ दिन पहले गर्मी बढ़ रही थी, वहीं अब मौसम ठंडा हो गया है। यह बदलाव खासतौर पर किसानों, यात्रियों और रोजाना बाहर निकलने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग IMD ने खराब मौसम को देखते हुए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
- तेज आंधी और बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
- बिजली गिरने के समय खुले मैदान में न रहें।
- पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- मोबाइल और जरूरी सामान सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें: Gold Price Crash: लगभग ₹50 हजार गिरा सोना, क्या फिर ₹1 लाख के करीब पहुंचेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय






