
Aadhaar Card Update: आज के समय में Aadhaar Card केवल पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर गैस सब्सिडी, पेंशन, स्कॉलरशिप और कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार अनिवार्य हो गया है। अब ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में दी गई जानकारी और बैंक रिकॉर्ड के बीच जरा सा भी अंतर हो, तो बैंक आपके खाते को अस्थायी रूप से फ्रीज कर सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि कई लोग यह सोचते हैं कि बैंक अकाउंट तभी बंद या फ्रीज होता है जब कोई बड़ी गलती हो, लेकिन असल में छोटी-छोटी जानकारी की गड़बड़ी भी बड़ी परेशानी बन सकती है। डिजिटल बैंकिंग के दौर में बैंक और सरकारी संस्थाएं KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया के तहत आपके दस्तावेजों का मिलान करती हैं। अगर आधार और बैंक की जानकारी मेल नहीं खाती, तो बैंक सुरक्षा कारणों से आपके खाते को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर सकता है। अब ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक अकाउंट बिना किसी परेशानी के चलता रहे, तो आपको आधार कार्ड में मौजूद इन 3 गलतियों को तुरंत ठीक कर लेना चाहिए।
नाम की स्पेलिंग में अंतर (Name Mismatch)
दरअसल आधार कार्ड और बैंक अकाउंट में नाम की स्पेलिंग का मेल खाना बेहद जरूरी है। यह सबसे आम गलती है जो अक्सर लोगों के साथ हो जाती है। जिसमें कई बार आधार कार्ड में नाम हिंदी में लिखा होता है और बैंक रिकॉर्ड में अंग्रेजी में। ऐसे में स्पेलिंग में थोड़ा सा अंतर भी बैंक के लिए डेटा मिसमैच माना जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपके बैंक अकाउंट में नाम Ravi Kumar लिखा है और आधार कार्ड में Ravikumar या Ravi Kumer लिखा हुआ है, तो KYC के दौरान यह समस्या बन सकती है। ऐसी स्थिति में बैंक आपके खाते को अस्थायी रूप से रोक सकता है जब तक कि सही जानकारी अपडेट न हो जाए। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बैंक पासबुक और आधार कार्ड दोनों में नाम की स्पेलिंग एक जैसी रखें। अगर अंतर दिखाई दे रहा है, तो तुरंत आधार या बैंक रिकॉर्ड में सुधार करवा लें।
जन्मतिथि में गड़बड़ी (Date of Birth Mismatch)
जानकारी के लिए बता दें कि जन्मतिथि भी KYC प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण जानकारी होती है। अब ऐसे में बैंक यह सुनिश्चित करता है कि आपके दस्तावेजों में दर्ज उम्र और पहचान सही हो। अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि 10 जनवरी 1995 दर्ज है, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में 12 जनवरी 1995 या कोई और तारीख लिखी है, तो यह डेटा मिसमैच माना जाएगा। अब ऐसी स्थिति में बैंक आपके खाते की जांच शुरू कर सकता है और कुछ मामलों में लेन-देन पर रोक भी लगाई जा सकती है। वहीं, इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि को एक बार जरूर जांच लें। अगर कहीं गलती है, तो सही दस्तावेज जैसे PAN Card, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट की मदद से इसे तुरंत अपडेट करवा लें।
मोबाइल नंबर अपडेट न होना
बता दें कि आज के समय में बैंकिंग लगभग पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। जिसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, UPI भुगतान, नेट बैंकिंग और KYC वेरिफिकेशन सभी के लिए मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP (One Time Password) जरूरी होता है। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है या पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आप ऑनलाइन KYC पूरी नहीं कर पाएंगे,बैंकिंग OTP प्राप्त नहीं होगा,कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आएगी। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका चालू मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो। अगर नंबर बदल गया है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करा लें।
आधार कार्ड में सुधार कैसे करें
अब अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड में ऊपर बताई गई कोई भी गलती है, तो उसे ठीक करना बहुत आसान है। इसके लिए आप दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑनलाइन अपडेट
अब ऐसे में आप घर बैठे आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाकर कुछ जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसमें मोबाइल नंबर, पता और कुछ अन्य डिटेल्स शामिल हैं। ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा,OTP वेरिफिकेशन करना होगा,सही जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे।इसके बाद आपकी जानकारी कुछ दिनों में अपडेट हो जाती है।
आधार सेवा केंद्र पर जाकर
अब अगर आपको नाम, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक जानकारी में बदलाव करना है, तो इसके लिए नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाना बेहतर विकल्प है। जिसमें आपको पहचान से जुड़े दस्तावेज दिखाने होंगे, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा,अपडेट के लिए छोटा सा शुल्क देना होगा।इसके बाद आपकी जानकारी कुछ दिनों के भीतर अपडेट कर दी जाती है।
बैंक अकाउंट फ्रीज होने से कैसे बचें
जानकारी के लिए बता दें कि बैंक अकाउंट फ्रीज होने की समस्या से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- बता दें कि सबसे पहले अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक में दर्ज जानकारी का मिलान करें। अगर कहीं भी नाम, जन्मतिथि या पता अलग-अलग दिख रहा है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें।
- इसके अलावा समय-समय पर KYC अपडेट भी करवाते रहें। कई बैंक अपने ग्राहकों से हर कुछ वर्षों में KYC अपडेट करवाने के लिए कहते हैं। अगर आप यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं करते, तो भी खाते पर रोक लग सकती है।
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को भी बैंक रिकॉर्ड में अपडेट रखना जरूरी है, ताकि बैंक की तरफ से आने वाले जरूरी मैसेज और OTP आपको समय पर मिल सकें।
क्यों जरूरी है आधार और बैंक की जानकारी का मेल
सरकार और बैंकिंग सिस्टम डिजिटल होने के बाद पहचान की जांच पहले से ज्यादा सख्त हो गई है। जिसमें आधार कार्ड अब लगभग हर वित्तीय सेवा से जुड़ चुका है। दरअसल, इसका उद्वेश्य है।
- फर्जी अकाउंट और धोखाधड़ी को रोकना।
- सरकारी योजनाओं का सही लाभ पहुंचाना।
- बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित बनाना।
ये भी पढ़ें: UP में Ola-Uber पर सख्ती, योगी सरकार ने कैब रजिस्ट्रेशन को किया अनिवार्य






