Skip to main content Scroll Top
ईरानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट समेत 4 लोगों की मौत, रिहायशी इलाके में गिरा आग की लपटों से घिरा मलबा
Current image: Iran Army Helicopter Crash

Iran Army Helicopter Crash: Iran में एक बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि ईरानी सेना का एक हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरते ही आग की लपटों से घिर गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा मलबा जलने लगा।

खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना राजधानी Tehran से करीब 330 किलोमीटर दूर दक्षिणी इलाके में हुई। जिसमें हेलीकॉप्टर एक रिहायशी इलाके में स्थित सब्जी मार्केट के ऊपर जा गिरा। आग लगने के कारण कई दुकानों में भी भीषण नुकसान हुआ है।

पायलट समेत 4 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक,इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट भी शामिल है। राहत और बचाव दल मौके पर तुरंत पहुंच गया था। आग पर काबू पाने के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंडिंग का मौका ही नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर पहले आसमान में लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया और फिर तेज आवाज के साथ नीचे गिर पड़ा।

टेक्निकल खराबी बनी हादसे की वजह

दरअसल, प्रारंभिक जांच में टेक्निकल प्रॉब्लम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। जिसमें हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण पायलट नियंत्रण खो बैठा। हालांकि अंतिम रिपोर्ट विस्तृत जांच के बाद ही जारी की जाएगी। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक्सपर्ट्स की एक टीम मलबे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस वजह से यह दुर्घटना हुई।

रिहायशी इलाके में गिरा हेलीकॉप्टर

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जिस जगह गिरा था, वह एक व्यस्त सब्जी मार्केट का इलाका था। जिसमें आम दिनों में यहां भारी भीड़ रहती है। लेकिन बताया जा रहा है कि हालिया तनाव और हमलों के चलते उस समय मार्केट लगभग खाली था। यही वजह रही कि बड़ा जानी नुकसान टल गया। बता दें कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें कई मीटर ऊंची उठती दिखीं। आसपास की दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग की लपटों से घिरा मलबा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलीकॉप्टर गिरते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के घरों को खाली करवा दिया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पहले से तनाव झेल रहा है ईरान

जानकारी के अनुसार, इन दिनों Iran पहले ही भारी तनाव के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ से Israel और दूसरी ओर United States के साथ जारी तनाव और हमलों के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। हाल के दिनों में कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में यह हेलीकॉप्टर हादसा देश के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

अरब देशों में भी बढ़ा तनाव

दरअसल, क्षेत्रीय हालात भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों की खबरों के बीच तनाव चरम पर है। कई देशों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
वहीं, उधर Pakistan में भी हालात ठीक नहीं हैं। वहां अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया के हालात को और अधिक जटिल बना दिया है।

स्थानीय लोगों में दहशत

हेलीकॉप्टर हादसे के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा भयानक मंजर नहीं देखा। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

रक्षा विभाग ने भी मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान सरकार की बड़ी घोषणा, आबूराज, कामवन और यज्ञपुर, माउंट आबू समेत राजस्थान के 3 शहरों का बदलेगा नाम

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250