Skip to main content Scroll Top
ईरान पर हमले के बाद, दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, भारत की फ्लाइट्स भी प्रभावित
Current image: International Flight Cancellation

International Flight Cancellation: ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।बताया जा रहा है कि इस तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर पड़ा है। जिसमें खासतौर पर दुबई के दोनों प्रमुख एयरपोर्ट Dubai International Airport (DXB) और Al Maktoum International Airport (DWC) पर कई फ्लाइट्स रद्द या देरी से चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से बंद किए जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। जिसके बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है ताकि यात्रियों और विमान संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में गिना जाता है DXB

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) को दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। यहां से रोजाना सैकड़ों उड़ानें दुनिया के अलग-अलग महाद्वीपों के लिए संचालित होती हैं। जिसमें 100 से ज्यादा एयरलाइंस यहां से उड़ान भरती हैं।
वहीं, दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए कुछ उड़ानों को कैंसिल किया गया है, जबकि कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क करें और अपडेट जरूर जांच लें।

एमिरेट्स की उड़ानों पर भी असर

बता दें कि दुबई की स्थित प्रमुख एयरलाइन Emirates ने भी बयान जारी कर यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। एयरलाइन ने कहा है कि वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।एमिरेट्स का कहना है कि वह सभी नियामकीय नियमों और विमानन प्राधिकरणों के निर्देशों का पालन कर रही है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे हालात स्पष्ट होंगे, उसी के अनुसार उड़ान संचालन में बदलाव किया जाएगा।

एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र की सभी उड़ानें कीं रद्द

जानकारी के अनुसार, भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन Air India ने भी बड़ा फैसला लेते हुए खाड़ी क्षेत्र की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। जिसमें अबू धाबी (AUH), दमाम (DMM) ,दोहा (DOH), दुबई (DXB), जेद्दा (JED),मस्कट (MCT), रियाद (RUH), तेल अवीव (TLV) इन एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट न आएं और आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करें।

भारत पर क्या पड़ा असर

बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं। इसके अलावा व्यापार, पर्यटन और ट्रांजिट यात्रा के लिए भी बड़ी संख्या में लोग दुबई और अन्य खाड़ी शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में उड़ानों के रद्द होने और देरी से चलने का सीधा असर भारतीय यात्रियों पर पड़ा है। कई यात्री जो यूरोप, अमेरिका या अफ्रीका के लिए दुबई के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले थे, उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं। ट्रांजिट यात्रियों को खासतौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, टिकट रीशेड्यूलिंग और रिफंड को लेकर पूछताछ बढ़ गई है। कई यात्री नई तारीखों की तलाश में हैं।

क्यों बढ़ा तनाव

दरअसल, आज शनिवार तड़के अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया। जिसमें यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पिछले कुछ दिनों से तेहरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर नया समझौता करने का दबाव बना रहे थे। हमले के बाद ईरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया की आशंका जताई जा रही है। इसी संभावित खतरे को देखते हुए खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए हैं।एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि स्थिति और बिगड़ती है तो अंतरराष्ट्रीय विमानन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है।

यात्रियों को क्या करना चाहिए

  • एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।
  • यदि फ्लाइट रद्द हो गई है तो रिफंड या रीबुकिंग के विकल्प जानें।
  • सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
  • ट्रांजिट यात्रियों को अपने पूरे यात्रा मार्ग की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए। इन एयरलाइंस ने भी यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

क्या आगे भी रह सकती है दिक्कत

विमानन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि खाड़ी क्षेत्र में तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो उड़ानों के रूट बदलने पड़ सकते हैं। इससे यात्रा समय बढ़ सकता है और टिकट कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, दुबई जैसे प्रमुख हब के प्रभावित होने से एशिया, यूरोप और अमेरिका के बीच की हवाई सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है। कई एयरलाइंस को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ सकते हैं, जिससे संचालन लागत बढ़ेगी।

वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

जानकारी के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक संगठनों ने संयम बरतने की अपील की है। यदि हालात काबू में नहीं आए तो इसका असर न केवल हवाई यात्रा बल्कि वैश्विक व्यापार और तेल बाजार पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट; जानें आज का रेट

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250