
Gold ETF New Rule 2026: भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि भावना और भरोसे का प्रतीक है। दरअसल, शादी-ब्याह हो या त्योहार, हर खास मौके पर सोने की खरीदारी आम बात है, लेकिन अब जो लोग Gold ETF या गोल्ड म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करते हैं, उनके लिए 1 अप्रैल 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मार्केट रेगुलेटर Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने सोने और चांदी के मूल्यांकन के नियमों में संशोधन किया है। बता दें कि इस बदलाव के बाद गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड अपने पोर्टफोलियो में रखे सोने की कीमत अब भारतीय बाजार के हिसाब से तय करेंगे।
आखिर क्या बदला है
जानकारी के लिए बता दें कि अब तक भारत में ज्यादातर गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड अपने सोने का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर करते थे। खासतौर पर London Bullion Market Association (LBMA) के दामों को आधार बनाया जाता था।वहीं, अब इस प्रक्रिया में डॉलर-रुपया कन्वर्जन, आयात शुल्क और अन्य एडजस्टमेंट शामिल होते थे। इससे कई बार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कीमतों में अंतर दिखाई देता था।लेकिन 1 अप्रैल 2026 से नया नियम लागू होगा। अब सोने का मूल्यांकन Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर चल रहे घरेलू स्पॉट प्राइस (Domestic Spot Price) के आधार पर किया जाएगा। यानि अब गोल्ड ETF की NAV भारतीय एक्सचेंज के दाम से जुड़ी होगी, न कि विदेशी बेंचमार्क से।
सेकेंडरी मार्केट निवेशकों के लिए झटका क्यों
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह बदलाव कुछ निवेशकों के लिए शुरुआत में झटका साबित हो सकता है। इसकी वजह है अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कीमतों में अंतर। अक्सर ऐसा होता है कि लंदन बाजार और भारतीय बाजार में सोने के दामों में थोड़ा फर्क होता है। पहले ETF की कीमत LBMA रेट से जुड़ी होती थी, अब वह MCX के स्पॉट प्राइस से जुड़ेगी। इससे निवेशकों को अपने फंड की NAV में हल्का बदलाव दिख सकता है। शुरुआती कुछ दिनों में रिटर्न का आंकड़ा अलग नजर आ सकता है, जिससे भ्रम की स्थिति बन सकती है।हालांकि यह बदलाव तकनीकी है और लंबे समय के निवेश पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
फिजिकल गोल्ड खरीदने वालों पर क्या असर
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप ज्वेलरी की दुकान से सोना खरीदते हैं या घर में गोल्ड बिस्किट रखते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह नियम केवल फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स पर लागू होगा। जिसमें Gold ETF, Gold Mutual Funds, Silver ETF।पर यह नियम लागू होगा। बता दें कि सुनार की दुकान पर जाकर गहने खरीदने वालों या फिजिकल गोल्ड रखने वालों पर इसका कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
यह बदलाव क्यों जरूरी था
SEBI का कहना है कि भारतीय निवेशकों को अपने देश के बाजार के अनुसार पारदर्शी मूल्यांकन मिलना चाहिए। जिसमें बार-बार विदेशी बेंचमार्क पर निर्भर रहने से कई बार वास्तविक भारतीय कीमत स्पष्ट नहीं हो पाती थी। MCX का घरेलू स्पॉट प्राइस भारतीय मांग, सप्लाई और टैक्स स्ट्रक्चर को बेहतर तरीके से दर्शाता है।
- मूल्यांकन में पारदर्शिता बढ़ेगी।
- घरेलू बाजार की वास्तविक स्थिति दिखेगी।
- विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव का असर कम होगा।
- निवेशकों को स्पष्ट NAV मिलेगी।
NAV पर क्या असर पड़ेगा
- NAV (Net Asset Value) वह कीमत है जिस पर आप ETF खरीदते या बेचते हैं।
- NAV में हल्का बदलाव दिख सकता है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर कम हो सकता है।
- भारतीय बाजार के ट्रेंड ज्यादा स्पष्ट दिखेंगे। हालांकि, लंबे समय के निवेशकों के लिए यह बदलाव रणनीतिक रूप से नुकसानदायक नहीं माना जा रहा है।
निवेशकों को क्या करना चाहिए
- अपने फंड हाउस की वेबसाइट पर अपडेट देखें।
- अप्रैल के बाद NAV के बदलाव को समझें।
- घबराकर जल्दबाजी में निवेश न निकालें।
- लॉन्ग टर्म रणनीति बनाए रखें।अब ऐसे में वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि यह बदलाव तकनीकी है, भावनात्मक प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।
क्या यह सुधार है या झटका
बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह कदम सुधार की दिशा में उठाया गया है। इससे भारत का कमोडिटी मार्केट मजबूत होगा और निवेशकों को घरेलू आधार पर स्पष्ट मूल्यांकन मिलेगा। हालांकि शुरुआती दिनों में NAV में अंतर देखकर कुछ निवेशक असमंजस में आ सकते हैं, लेकिन समय के साथ यह व्यवस्था स्थिर हो जाएगी।
गोल्ड निवेश का भविष्य
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में गोल्ड ETF की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जिसमें डिजिटल और पेपर गोल्ड की मांग में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में नया नियम भारतीय निवेश प्रणाली को आत्मनिर्भर और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च, कब खेली जाएगी रंग वाली होली? जानें होलिका दहन का मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का असर






