Skip to main content Scroll Top
डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार बनीं एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ ऐलान
Current image: Sunetra Pawar NCP President

Sunetra Pawar NCP President: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लिया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब पार्टी अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार के निधन के बाद नए नेतृत्व की तलाश में थी। जिसमें पार्टी नेताओं ने एकजुट होकर सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति जताई।

प्रफुल पटेल ने रखा प्रस्ताव

राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने भावुक संबोधन दिया। उन्होंने खुद को अजीत पवार का 35 साल पुराना साथी, कार्यकर्ता और पार्टी का संस्थापक सदस्य बताते हुए कहा कि अजीत पवार के निधन के बाद कई तरह की चर्चाएं और कयास लगाए गए, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता के मन में कोई दूसरा विचार नहीं आया। प्रफुल पटेल ने औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी को नए नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। सम्मेलन में मौजूद सभी नेताओं और प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

पार्टी में एकजुटता का संदेश

बता दें कि अजीत पवार के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा था कि अब पार्टी की कमान किसे सौंपी जाएगी। ऐसे में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर सर्वसम्मति से निर्णय लेना पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है। जिसमें NCP के नेताओं का कहना है कि सुनेत्रा पवार लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से जुड़ी रही हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रही है। उनके नेतृत्व में पार्टी नई दिशा में आगे बढ़ेगी।

सुनेत्रा पवार का बयान

दादा (अजीत पवार) के अचानक निधन के बाद बहुत दुख का माहौल था। सभी चाहते थे कि कोई दादा का पदभार संभाले। महाराष्ट्र के लिए दादा के जो सपने थे, उन सभी का सम्मान करने का आग्रह मैंने किया है। हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का भरोसा और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। वह संगठन को मजबूत करने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

NCP के लिए नया अध्याय

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक नया अध्याय माना जा रहा है। पार्टी अब नए नेतृत्व में अपने संगठन को और मजबूत करने की तैयारी में है। राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एनसीपी महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा दे सकती है। महाराष्ट्र की राजनीति में यह एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा

सुनेत्रा पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी में महिला नेतृत्व को नई पहचान मिलेगी। इससे राज्य और देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को भी मजबूती मिलेगी। जिसमें पार्टी नेताओं का कहना है कि सुनेत्रा पवार संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर संतुलन बनाकर चलेंगी। डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी उनके राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता की परीक्षा भी होगी।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रीय अधिवेशन में यह भी चर्चा हुई कि आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाए। जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक संगठन में नए जोश के साथ काम करने की रणनीति बनाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही संगठनात्मक बदलाव और नई नियुक्तियों की घोषणा भी की जा सकती है।

राजनीतिक मायने

सुनेत्रा पवार का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना है। इससे पार्टी में स्थिरता का संदेश गया है। साथ ही विपक्ष और सहयोगी दलों को भी यह संकेत मिला है कि एनसीपी नेतृत्व को लेकर स्पष्ट है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले चुनावों में यह फैसला पार्टी के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नए नेतृत्व के साथ पार्टी अपनी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को और तेज कर सकती है।

यहां जानें आगे की राह

सुनेत्रा पवार के सामने कई चुनौतियां होंगी। उन्हें पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखना होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखना होगा। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की स्थिति को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपने बयान में साफ किया कि वह अजीत पवार के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी और सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का 48 घंटे का इजरायल दौरा,लाजवाब दोस्ती और ढेरों समझौते, भारत को होगा फायदे

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250