Skip to main content Scroll Top
Jawa 730 Twin Launch: 730cc इंजन, 75hp की ताकत, प्रीमियम फीचर्स के साथ नई दमदार बाइक तैयार
Current image: Jawa 730 Twin Launch

Jawa 730 Twin Launch: भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए जावा कंपनी एक नई और शानदार बाइक की एंट्री की है, जिसका नाम Jawa 730 Twin बताया जा रहा है। बता दें कि, यह बाइक खास तौर पर ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार की गई है और इसे अगले महीने चेक रिपब्लिक के Brno में होने वाले Motosalon ट्रेड फेयर में पेश किया जा सकता है। जिसमें दमदार इंजन, क्लासिक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के कारण यह बाइक लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है।

दमदार 730cc इंजन और पावरफुल परफॉर्मेंस

नई जावा 730 ट्विन में 730cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 8200 rpm पर 75hp की पावर और 7100 rpm पर 68Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतनी पावर इसे प्रीमियम सेगमेंट की दमदार बाइकों में शामिल करती है। बता दें कि, इस इंजन को स्विस इंजीनियरिंग कंपनी Suter की मदद से विकसित किया गया है। सूटर 2010 से 2012 के बीच Moto2 चैंपियनशिप में अपनी भागीदारी और सफलता के लिए जानी जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक की परफॉर्मेंस काफी बेहतर होगी।

750cc प्लेटफॉर्म पर आधारित नया मॉडल

जावा की ग्लोबल वेबसाइट पर पहले से ही 750cc प्लेटफॉर्म पर आधारित तीन मॉडल रेट्रो, रेसिंग और टूरिंग लिस्टेड हैं।बताया जा रहा है कि नई 730 ट्विन भी इसी प्लेटफॉर्म का हिस्सा होगी। जिससे
इस प्लेटफॉर्म का फायदा यह है कि इसमें पावर, बैलेंस और राइडिंग स्टेबिलिटी पर खास ध्यान दिया जाता है, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग और हाई-स्पीड परफॉर्मेंस दोनों बेहतर मिलती हैं।

क्लासिक कैफे रेसर स्टाइलिंग

  • बाइक का फ्रंट एंड थोड़ा झुका हुआ दिखता है, जिससे स्पोर्टी लुक मिलता है।
  • इसमें दिया गया राउंड हेडलाइट डिजाइन जावा के पुराने क्लासिक मॉडल्स की याद दिलाता है।
  • बाइक में सिंगल सीट सेटअप और इंटीग्रेटेड टेललाइट दी गई है, जो इसे मॉडर्न और मिनिमल लुक देती है।
  • खास बात यह है कि इसका नंबर प्लेट होल्डर स्विंगआर्म पर लगाया गया है, जो प्रीमियम बाइकों में देखने को मिलता है। कुल मिलाकर, यह बाइक क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का शानदार मिश्रण पेश करती है, जो युवाओं और रेट्रो लुक पसंद करने वालों दोनों को आकर्षित कर सकती है।
  • बाइक में TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें नेविगेशन और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

एडवांस फीचर्स और TFT डिस्प्ले

यह डिस्प्ले कॉल और SMS अलर्ट भी दिखाता है, जिससे राइडिंग के दौरान फोन देखने की जरूरत कम हो जाती है। वहीं, आज के समय में स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स काफी अहम हो गए हैं, इसलिए यह फीचर युवाओं के लिए खास आकर्षण हो सकता है।

मजबूत हार्डवेयर और सेफ्टी

  • आगे की तरफ KYB का USD फोर्क सस्पेंशन दिया गया है।
  • पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जो बेहतर राइड क्वालिटी देता है।
  • ब्रेकिंग के लिए आगे ट्विन Brembo कैलिपर्स लगाए गए हैं, जो तेज रफ्तार में भी मजबूत कंट्रोल देते हैं।
  • बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो स्पोर्टी लुक के साथ बेहतर ग्रिप भी देते हैं।

भारत में लॉन्च की संभावना कम

हालांकि यह बाइक काफी दमदार और आकर्षक है। साथ ही, Jawa 730 Twin के भारत में लॉन्च होने की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। क्योंकि यह मॉडल मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिर भी अगर भविष्य में कंपनी इसे भारत लाती है, तो यह प्रीमियम सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड और अन्य बड़ी बाइकों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

ये भी पढ़ें: जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, ठेकेदार और जल बोर्ड के अफसरों पर FIR

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts