Skip to main content Scroll Top
Rose Day 2026 Kab Hai: क्यों गुलाब से होती है वेलेंटाइन वीक की शुरुआत, जानें तारीख और हर रंग का मतलब!
Current image: Rose Day 2026 Kab Hai

Rose Day 2026 Kab Hai: फरवरी का महीना आते ही प्यार और रोमांस का माहौल बनना शुरू हो जाता है। बता दें कि, इसी महीने का सबसे खास समय होता है वेलेंटाइन वीक, जिसकी शुरुआत हर साल 7 फरवरी को मनाए जाने वाले रोज डे से होती है। वहीं, साल 2026 में रोज डे कल शनिवार, 7 फरवरी को पड़ेगा। साथ ही, वीकेंड होने की वजह से कपल्स के लिए यह दिन और भी ज्यादा खास बन जाता है, क्योंकि उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का ज्यादा मौका मिलता है।

क्या है रोज डे

दरअसल, रोज डे वेलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है। इस दिन लोग अपने प्यार, दोस्ती या सम्मान को जताने के लिए गुलाब का फूल देते हैं। यह सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्त, परिवार या किसी खास व्यक्ति को भी गुलाब देकर भावनाएं व्यक्त की जा सकती हैं।

क्यों गुलाब से होती है शुरुआत

  • दरअसल, कहा जाता है कि जो बात शब्दों में कहना मुश्किल हो, वह एक गुलाब आसानी से कह देता है।
  • पुराने समय में फ्लोरियोग्राफी यानी फूलों की भाषा का चलन था, जिसमें गुलाब को प्रेम का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया।
  • गुलाब की खुशबू, कोमलता और सुंदरता रिश्तों में ताजगी और सकारात्मक भावना लाने का प्रतीक मानी जाती है।
  • प्यार की शुरुआत अक्सर झिझक से होती है, ऐसे में गुलाब एक आइस-ब्रेकर की तरह काम करता है।

गुलाब के रंग और उनका मतलब

रोज डे पर अलग-अलग रंग के गुलाब अलग भावनाओं को दर्शाते हैं।

  • लाल गुलाब – सच्चा प्यार और रोमांस
  • पीला गुलाब – दोस्ती और खुशियां
  • गुलाबी गुलाब – प्रशंसा और सम्मान
  • सफेद गुलाब – शांति, मासूमियत और नई शुरुआत
  • नारंगी गुलाब – आकर्षण और उत्साह

कैसे मनाया जाता है रोज डे

  • पार्टनर को सरप्राइज देकर गुलाब देना
  • हाथ से लिखा नोट या छोटा सा गिफ्ट देना
  • सोशल मीडिया पर प्यार भरा मैसेज शेयर करना
  • दोस्तों के साथ छोटा सा सेलिब्रेशन करना

रोज डे का भावनात्मक महत्व

बता दें कि रोज डे सिर्फ एक फूल देने का दिन नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में प्यार, सम्मान और अपनापन बढ़ाने का मौका देता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते। ऐसे में यह दिन याद दिलाता है कि छोटी-सी कोशिश भी रिश्तों को मजबूत बना सकती है।

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत क्यों खास है

रोज डे से शुरू होकर वेलेंटाइन वीक धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। जिसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और आखिर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे। यह पूरा सप्ताह प्यार को अलग-अलग तरीकों से व्यक्त करने का मौका देता है।

ये भी पढ़ें: Valentine Week: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्यार का त्योहार, यहां जानें पूरी जानकारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250