Skip to main content Scroll Top
Aaj ka Mausam: अगले 24 घंटे इन 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर की मौसम अपडेट

Aaj ka Mausam: अगले 24 घंटे इन 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam: देशभर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज आंधी के वजह से हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे कई राज्यों में मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और मानसून की सक्रियता का असर देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। जिससे कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम में बदलाव की बड़ी वजह उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

इसके प्रभाव से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी तेज बारिश का अलर्ट है। पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बन रहे मौसम तंत्र का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

25 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD के अनुसार 25 अगस्त को दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम खराब रहने की संभावना है।

इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ अचानक मौसम बदलने की स्थिति भी बन सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा 25 अगस्त का मौसम?

राजधानी दिल्ली में 25 अगस्त को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ आंधी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 25 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, इटावा, सोनभद्र, बिजनौर, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई जगहों पर मौसम खराब रह सकता है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में तूफानी बारिश की चेतावनी

बिहार के लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर में तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा की गति करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बिगड़ेगा मौसम

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, उज्जैन, धार, दतिया, खंडवा, मंडला, रतलाम, अलीराजपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, शिवपुरी, सीधी और खरगोन में तेज बारिश और हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर, पाली, करौली, बारां, डीग, चूरू, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, राजसमंद, हनुमानगढ़, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। यहां भी 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर और मंडी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भी तेज बारिश का अलर्ट है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में 75 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, गांदरबल, कुपवाड़ा, राजौरी, अनंतनाग, रियासी, बारामूला, पुंछ, बांदीपोरा, जम्मू और किश्तवाड़ समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मछुआरों के लिए IMD की खास चेतावनी

मौसम विभाग ने समुद्र में खराब स्थिति को देखते हुए मछुआरों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिससे 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: Punjab Election 2026: पंजाब में बीजेपी का बड़ा मिशन, 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250