Skip to main content Scroll Top
Lucky Oberoi मर्डर केस: जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर मची सनसनी
Current image: AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead in Jalandhar

Lucky Oberoi : जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर मची सनसनीपंजाब के जालंधर शहर से शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया.आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेराय की मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया.
पुलिस के मुताबिक, लक्की ओबेराय को पांच गोलियां मारी गईं. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है.

मौके पर क्या-क्या हुआ? घटना कैसे हुई?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लक्की ओबेराय गुरुद्वारा साहिब के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे. उसी दौरान दो पहिया वाहन पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर एक के बाद एक कई गोलियां चला दीं. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सहम गए. कुछ ही सेकंड में हमलावर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. लक्की ओबेराय को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया. घटनास्थल से खोखे (कारतूस के खोल) बरामद किए गए हैं. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. हमलावरों की पहचान के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है और नाकाबंदी कर शहर में चेकिंग अभियान शुरू किया गया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात एक टारगेटेड अटैक लगती है. शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश, राजनीतिक दुश्मनी या आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है.

कौन थे लक्की ओबेराय ?

लक्की ओबेराय आम आदमी पार्टी से जुड़े एक स्थानीय नेता थे और जालंधर में उनकी पहचान एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर थी. वे सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते थे. उनकी पत्नी ने AAP की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था, हालांकि वह चुनाव हार गई थीं. स्थानीय स्तर पर ओबेराय परिवार को राजनीतिक और सामाजिक हलकों में जाना-पहचाना नाम माना जाता था.

राजनीतिक हलकों में हलचल

इस हत्या की खबर फैलते ही पंजाब की राजनीति में भी हलचल मच गई. AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. कुछ नेताओं ने कहा कि “दिनदहाड़े गुरुद्वारे जैसे पवित्र स्थान के बाहर इस तरह की वारदात बेहद चिंता का विषय है. इससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.” वहीं, विपक्षी दलों ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

इलाके में फैला है डर का माहौल

घटना के बाद मॉडल टाउन इलाके में दहशत फैल गई है. लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं. दुकानदारों ने जल्दी शटर गिरा दिए.
वहीं,गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले भी इलाके में छिटपुट आपराधिक घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस तरह की दिनदहाड़े गोलीबारी ने लोगों को और ज्यादा डरा दिया है.

पीड़ित परिवार का हाल

घटना के बाद लक्की ओबेराय के परिवार में मातम पसरा हुआ है. अस्पताल और उनके आवास पर परिजनों और समर्थकों की भीड़ जुट गई. परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे सदमे में हैं और उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा कि दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात हो गई. परिजनों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है.

हत्या के पीछे क्या हो सकता है कारण?

पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन जांच इन बिंदुओं पर केंद्रित है:

  • पुरानी रंजिश या निजी दुश्मनी
  • राजनीतिक विरोध या दबाव
  • जमीनी विवाद या कारोबारी विवाद
  • किसी आपराधिक गिरोह का हाथ

इन सभी एंगल्स पर जांच की जा रही है और ओबेराय के करीबी लोगों से पूछताछ हो रही है.

प्रशासन की प्रतिक्रिया जारी है और इलाको में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है

घटना के बाद जिला प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है.

आम लोगों की मांग दोषियों को सख्त सजा मिले

सोशल मीडिया पर लोग इस हत्या को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि गुरुद्वारे जैसे धार्मिक स्थल के बाहर हत्या होना बेहद शर्मनाक है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है. लोगों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सहर में सुरक्षा कड़ी की जाए.

फिलहाल पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं. CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.वहीं, आने वाले घंटों में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250