Skip to main content Scroll Top
2026 KTM 250 ड्यूक नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च, यहां जानें इसके स्मार्ट फीचर्स और लुक
Current image: 2026 KTM 250 Duke

2026 KTM 250 Duke: KTM 250 ड्यूक नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुई। आइए जानते हैं यहां इसके स्मार्ट फीचर्स

2026 KTM 250 Duke: भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए KTM ने एक और अच्छी खबर दी है। साथ ही, कंपनी ने 2026 मॉडल ईयर के लिए अपनी पॉपुलर नेकेड स्ट्रीट बाइक KTM 250 ड्यूक को नए कलर ऑप्शन के साथ पेश कर दिया है। इस बार बाइक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने पर फोकस किया गया है। हालांकि, इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नए रंग इसे ताजगी जरूर देते हैं। वहीं, KTM ने इससे पहले 2026 KTM 390 ड्यूक और 2026 KTM 125 ड्यूक को अपडेट किया था। अब इसी कड़ी में 250 ड्यूक को भी नया अपडेट मिला है। खास बात यह है कि ये नए कलर ऑप्शन जल्द ही भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकते हैं।

2026 KTM 250 Duke: नए कलर ऑप्शन

ग्लोबल मार्केट में 2026 KTM 250 ड्यूक को दो नए रंगों में उतारा गया है—इबोनी ब्लैक (Ebony Black) और सिल्वर (Silver)।

  • इबोनी ब्लैक एक अपडेटेड थीम है, जो पहले से मौजूद ब्लैक कलर का रिफ्रेश वर्जन है।
  • वहीं, सिल्वर कलर पूरी तरह नया है और इसे पुराने जनरेशन की 250 ड्यूक से इंस्पायर्ड माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिल्वर कलर वाली कुछ यूनिट्स भारत के कुछ डीलरशिप्स पर पहुंच भी चुकी हैं, जिससे उम्मीद है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।

भारत में कौन-कौन से कलर मिलेंगे।

फिलहाल KTM इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर KTM 250 ड्यूक तीन कलर ऑप्शन में लिस्टेड है।

  • इबोनी ब्लैक (Ebony Black)
  • इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज (Electronic Orange)
  • एटलॉन्टिक ब्लू (Atlantic Blue)

2026 मॉडल में इबोनी ब्लैक कलर लगभग पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें अब हेडलैंप काउल पर KTM की सिग्नेचर ऑरेंज शेड दी गई है। यह छोटा सा बदलाव बाइक को और ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी लुक देता है।

इबोनी ब्लैक और सिल्वर कलर की खासियत

इबोनी ब्लैक कलर
यह पूरी तरह ऑल-ब्लैक थीम में आता है। बाइक के टैंक एक्सटेंशन पर ऑरेंज कलर में ‘250’ लिखा गया है, जबकि व्हाइट शेड में ‘Duke’ ब्रांडिंग दी गई है। ब्लैक बॉडी के साथ ऑरेंज एक्सेंट बाइक को दमदार और यूथफुल लुक देते हैं।

सिल्वर कलर
नया सिल्वर कलर उन लोगों को ज्यादा पसंद आ सकता है, जो कम चटक लेकिन प्रीमियम लुक चाहते हैं। इसमें सिल्वर फिनिश टैंक एक्सटेंशन और अंडरसीट फ्रेम दिया गया है। ‘250’ की बड़ी और साफ ब्रांडिंग बाइक को अलग पहचान देती है। इसमें ऑरेंज कलर का इस्तेमाल काफी कम किया गया है, जिससे लुक क्लीन और एलिगेंट लगता है, लेकिन स्पोर्टी फील बनी रहती है।

क्या पुराने कलर भी मिलते रहेंगे

जो राइडर्स ज्यादा बोल्ड और ब्राइट लुक पसंद करते हैं, उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और एटलॉन्टिक ब्लू जैसे पुराने कलर आगे भी उपलब्ध रह सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

2026 KTM 250 ड्यूक में नए कलर ऑप्शन के अलावा कोई मैकेनिकल या फीचर अपडेट नहीं किया गया है। इंजन, हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी पहले जैसी ही रखी गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में वही भरोसेमंद 249.07cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड LC4c इंजन मिलता है।

  • पावर: 31 PS
  • टॉर्क: 25 Nm

इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें क्विकशिफ्टर+ की सुविधा मिलती है। यह फीचर खासतौर पर स्पोर्टी राइडिंग के दौरान गियर बदलना आसान और स्मूद बनाता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप

KTM 250 ड्यूक अपने सेगमेंट में मजबूत हार्डवेयर के लिए जानी जाती है।

  • फ्रंट में WP APEX USD फोर्क
  • रियर में WP APEX मोनोशॉक (10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट)

ब्रेकिंग के लिए

  • फ्रंट में 320mm डिस्क ब्रेक
  • रियर में 240mm डिस्क ब्रेक

इसके साथ Bosch ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, जिसमें Supermoto मोड भी मौजूद है।

फीचर्स की पूरी लिस्ट

फीचर्स के मामले में भी KTM 250 ड्यूक काफी एडवांस है। इसमें मिलते हैं।

राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी

  • 5-इंच TFT डिस्प्ले
  • ट्रैक स्क्रीन
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • ब्लूटूथ और हेडसेट कनेक्टिविटी
  • टाइप-C चार्जिंग पोर्ट

कीमत और मुकाबला

भारत में KTM 250 Duke की मौजूदा शुरुआती कीमत 2.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अभी यह साफ नहीं है कि 2026 मॉडल के साथ कीमत में कोई बढ़ोतरी होगी या नहीं।

भारतीय बाजार में इसका सीधा

  • सुजुकी जिक्सर 250
  • बजाज पल्सर N250
  • हीरो एक्सट्रीम 250R

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250