
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बैटरी हमेशा से सबसे बड़ी चिंता रही है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में एक बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने Realme P4 Power 5G को लॉन्च कर दिया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की पावरफुल बैटरी है.
Realme का मानना है कि भारतीय यूजर्स के लिए असली परेशानी फास्ट चार्जिंग नहीं, बल्कि दिन के बीच में बैटरी खत्म हो जाने का डर है. इसी सोच के साथ कंपनी ने इस फोन को पेश किया है, जो लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और दमदार फीचर्स का कॉम्बिनेशन लेकर आता है.
यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, ट्रैवल और हेवी यूज के दौरान बार-बार चार्जिंग से परेशान हो जाते हैं.
10,001mAh बैटरी के साथ 27W रिवर्स चार्जिंग
Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 10,001mAh की मैसिव बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से ज्यादा चल सकता है और ये लंबे गेमिंग सेशन और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भी बेहतरीन है.
इसके साथ फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है. यानी यह स्मार्टफोन जरूरत पड़ने पर पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है और दूसरा डिवाइस चार्ज कर सकता है.
1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
Realme P4 Power 5G में कंपनी ने प्रीमियम लेवल का डिस्प्ले दिया है. इसमें मिलता है,1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट.
इस डिस्प्ले की वजह से वीडियो देखने का अनुभव शानदार हो जाता है. गेमिंग स्मूद लगती है और ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी काफी बेहतर मिलती है और पंच-होल डिजाइन के साथ यह फोन देखने में भी काफी प्रीमियम नजर आता है.
MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट
परफॉर्मेंस के लिए Realme P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट 5G सपोर्ट करता है और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतर प्रदर्शन देता है. Realme फोन में 12GB तक RAM, 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे यूजर्स को स्पीड और स्टोरेज की कोई कमी महसूस नहीं होगी.
कैमरा सेटअप: 50MP प्राइमरी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Power 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस है.
यह कैमरा सेटअप डे-लाइट फोटोग्राफी में अच्छे डिटेल्स देता है और अल्ट्रा-वाइड लेंस से ग्रुप फोटो और लैंडस्केप शॉट्स आसान बनाता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल कटआउट में मौजूद है.
सिक्योरिटी फीचर्स भी हैं मजबूत
सुरक्षा के लिहाज से Realme P4 Power 5G में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है. जिससे फोन को अनलॉक करना तेज और सुरक्षित है, जिससे पर्सनल डेटा की भी सुरक्षा बनी रहती है.
5G कनेक्टिविटी और नेटवर्क सपोर्ट
यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स को फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलती है. वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग बिना किसी रुकावट के की जा सकती है. इसके अलावा फोन में Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं.
सॉफ्टवेयर और यूज़र इंटरफेस
Realme P4 Power 5G लेटेस्ट Android आधारित Realme UI पर काम करता है, जो यूजर्स को क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस देता है. इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कस्टमाइजेशन ऑप्शन, गेम मोड और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन टूल्स.कंपनी का दावा है कि यह इंटरफेस लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देता है और फोन स्लो होने की समस्या भी इसमें कम रहती है.
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Realme P4 Power 5G का डिजाइन यूथ को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह स्मार्टफोन भारत में तीन ट्रांसलूसेंट कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है TransSilver, TransOrange और TransBlue.
ट्रांसलूसेंट फिनिश फोन को एक अलग और मॉडर्न लुक देती है, जो इसे भीड़ से अलग बनाती है.
कुल मिलाकर क्या है खास?
Realme P4 Power 5G सिर्फ एक बड़ा बैटरी फोन नहीं है, बल्कि यह पावरफुल परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिस्प्ले, स्टाइलिश डिजाइन और भरोसेमंद बैटरी का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करता है.
भारत में वेरिएंट्स और कीमत
Realme ने इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है. भारत में इसकी कीमत इस प्रकार है:
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹30,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹27,999
कंपनी ₹2,000 की बैंक छूट भी दे रही है, जिसके बाद फोन और भी किफायती हो जाता है. हालांकि, फोन का बेस वेरिएंट ₹25,999 से शुरू होता है.
कब और कहां से खरीद सकेंगे?
Realme P4 Power 5G को भारत में 5 फरवरी से Flipkart, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ख़रीदा जा सकेगा.
किन यूजर्स के लिए है यह फोन?
Realme P4 Power 5G खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ चाहिए, जो गेमिंग और वीडियो ज्यादा देखते हैं,जो ट्रैवल के दौरान पावर बैंक नहीं रखना चाहते और जिन्हें स्टाइलिश और पावरफुल फोन चाहिए.






