Skip to main content Scroll Top
ओशिवारा फायरिंग मामले में पुलिस ने अभिनेता कमल आर खान को किया गिरफ्तार , अभिनेता ने कबूला जुर्म
The current image has no alternative text. The file name is: Untitled-design-8.png

एक्टर-प्रोड्यूसर और कथित फिल्म अभिनेता कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.वहीं एक बार फिर वह अपने विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं. मुंबई के ओशिवारा इलाके में हाल ही में सामने आए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेता कमल आर खान को गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक,पूछताछ के दौरान अभिनेता ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है, हालांकि मामले की करवाई अभी जारी है,और आज शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

क्या है ओशिवारा फायरिंग मामला?

ओशिवारा इलाके में कुछ दिन पहले देर रात फायरिंग की एक घटना सामने आई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगो के मुताबिक, अचानक हुई गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए थे. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए.

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की दी और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

पुलिस जांच में कैसे आया नाम सामने?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में कुछ तकनीकी सबूत और कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आए, जिनके आधार पर अभिनेता कमल आर खान से पूछताछ की गई.पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले, जिनसे उनका संदेह और भी गहरा हो गया.

इसके बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया और लम्बी पूछ ताछ की.

पूछताछ में कबूला जुर्म ?

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान अभिनेता ने कथित तौर पर फायरिंग से जुड़ा अपना जुर्म कुबूल किया.हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि
यह कबूलनामा जांच का हिस्सा है. अभिनेता को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद ही इसकी कानूनी पुष्टि होगी.हालांकि,अभी मामले में कई पहलुओं की जांच होनी बाकी है.
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी के साथ कानून के हिसाब से निष्पक्ष और सही व्यवहार किया जा रहा है.

आज कोर्ट में पेश होंगे कमाल आर खान

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पूछताछ के बाद एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं ,मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा.

अभिनेता की ओर से क्या कहा गया?

अब तक अभिनेता कमल आर खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि,अभिनेता खुद को निर्दोष बता रहे हैं.वे कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहे हैं और अंतिम फैसला अदालत के आदेश के बाद ही होगा.

फिल्म इंडस्ट्री में मची हलचल

अभिनेता की गिरफ़्तारी का मामले सामने आने के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में हलचल तेज हो गई है.सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ लोग पुलिस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं और कुछ इसे साजिश बता रहे हैं.वहीँ कई यूजर्स इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

पुलिस की आगे की कार्रवाई

ओशिवारा पुलिस के मुताबिक,आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जा सकती है. वहीं,अभिनेता के पास से बरामद हुए हथियार और फायरिंग करने की मकसद को लेकर जाँच की जा रही है.

वहीं ,पुलिस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश, फायरिंग की योजना और किसी व्यक्ति की भागीदारी को लेकर भी जाँच कर रही.

वहीं ,कई कानूनी जानकारों का कहना है कि सिर्फ कबूलनामा ही पर्याप्त सबूत नहीं होता,कोर्ट में ठोस सबूतों की जरूरत होगी जैसे सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाह अहम भूमिका निभाएंगे.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250