Skip to main content Scroll Top
Maharashtra Nagar Nigam Election Results 2026: मतगणना जारी, बीजेपी गठबंधन को बढ़त
Current image: बीजेपी गठबंधन को बढ़त

Maharashtra Nagar Nigam Election Results 2026: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे अभी जारी हैं। जिसमें 29 नगर निगमों में मतगणना चल रही है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

Maharashtra Nagar Nigam Election Results 2026: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चुनावों की मतगणना जारी है। वहीं, आज सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती जारी हुई है। जिसमें इन चुनावों पर पूरे देश की नजर है, क्योंकि हाल ही के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

दरअसल, इस बार नगर निगम चुनाव इसलिए भी खास रहे, क्योंकि काफी समय के बाद ठाकरे परिवार के दो धड़े—उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे—एक साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं, कई शहरों में सियासी मुकाबला बेहद रोचक रहा है। जिसमें राज्य के कुल 893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इनमें मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अलावा पुणे, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भायंदर, पिंपरी-चिंचवाड़, नवी मुंबई और उल्हासनगर जैसे बड़े नगर निगम शामिल हैं।

BJP गठबंधन की सफलता

15 जनवरी को हुए वोट के बाद आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। वहीं, शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। साथ ही, इससे साफ नजर आ रहा है कि विधानसभा चुनाव में मिली सफलता का असर अब पंचायत और नगर निगम चुनावों में भी दिख रहा है।

जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे बड़े शहरों की हो रही है। वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में ‘पवार बनाम पवार’ की सीधी लड़ाई ने भी लोगों का ध्यान खींचा। साथ ही, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नगर निगम चुनावों के नतीजे आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा तय कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

BJP पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। जिसमें, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्स पर लिखा है कि, “धन्यवाद, महाराष्ट्र। राज्य की जनता ने NDA के जन कल्याण और सुशासन के एजेंडे को समर्थन दिया है। वहीं, नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि NDA और महाराष्ट्र के लोगों के बीच रिश्ता और मजबूत हुआ है। यह जनादेश विकास को और गति देगा।

About The Author

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250