
Aaj ka Mausam 17 august: देशभर में मौसम एक बार फिर से करवट बदलता दिख रहा है। जहां पहले तेज गर्मी से परेशान थे। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। बता दें कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। जिसमें कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे मौसम खराब रह सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन (Landslide) का खतरा भी बढ़ सकता है। जिससे बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां विस्तार से कल के मौसम को लेकर पूरी जानकारी
19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
IMD के अनुमान के अनुसार 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इनमें कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे प्रभावित हो सकते हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में 17 अगस्त को बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बारिश के दौरान दिल्ली-एनसीआर में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बढ़ सकती है। वाहन चालकों को खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
यूपी में भारी बारिश और तेज हवाएं
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 17 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। जिसमें नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, ज्योतिबा फुले नगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, एटा, बदायूं, जौनपुर, फतेहपुर और कन्नौज में मौसम बिगड़ सकता है। इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में भी बारिश-आंधी का अलर्ट
बिहार के गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
पटना में 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
झारखंड और उत्तराखंड में तेज बारिश
झारखंड के रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रह सकता है।
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम खराब
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, राजौरी, कुलगाम, किश्तवाड़, मुजफ्फराबाद और उधमपुर में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी अलर्ट
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, मालदा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और पुरबा बर्धमान में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में बारिश
राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चूरू और फलोदी में बारिश और आंधी का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, शहडोल, रायसेन, मंडला, खरगोन, छिंदवाड़ा, छतरपुर, विदिशा, सिवनी, खंडवा, देवास और बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।
गुजरात के दाहोद, नर्मदा, तापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, पंचमहल और वडोदरा में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
लोगों और किसानों के लिए जरूरी सलाह
जानकारी के लिए बता दें तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के समय खुले मैदान, खेत और जलाशयों के पास जाने से बचना बेहतर है। किसानों को फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी जाती है। मछुआरों को खराब मौसम के दौरान नदी, तालाब और अन्य जल क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: Punjab Election News: पंजाब में SIR से बदली चुनावी तस्वीर, 75 सीटों पर कटे सबसे ज्यादा वोट, जानें वजह
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






