Skip to main content Scroll Top
Bihar Education News: सीएम सम्राट चौधरी ने किए 4 बड़े ऐलान, अब हाईटेक होगी पढ़ाई, जानें कैसे

Bihar Education News: सीएम सम्राट चौधरी ने किए 4 बड़े ऐलान

Bihar Education News: बिहार सरकार अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर चार अहम फैसलों की जानकारी दी है। जिसमें सरकार का फोकस केवल स्कूलों में पढ़ाई कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों की क्षमता को समझने, परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पर भी है।

जानकारी के लिए बता दें पटना के अधिवेशन भवन में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में दो दिवसीय ब्रेनस्ट्रॉमिंग सेशन का आयोजन किया गया। दरअसल इस कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर मंथन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसमें हिस्सा लिया और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की आगे की योजनाओं को सामने रखा।

AI की मदद से समझी जाएगी छात्रों की क्षमता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद ली जाएगी। इसका इस्तेमाल छात्रों की क्षमता और उनके सीखने के स्तर को समझने के लिए किया जा सकता है।

ऐसे में सरकार का मुख्य उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि छात्र किस विषय में बेहतर कर रहे हैं और किन क्षेत्रों में उन्हें अतिरिक्त मदद की जरूरत है। इससे शिक्षकों को भी बच्चों की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई कराने में सहायता मिल सकती है।

पहला बड़ा फैसला- क्वालिटी एजुकेशन के लिए स्टेट लेवल कमेटी

सरकार ने क्वालिटी एजुकेशन को बिहार के सभी स्कूलों तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय समिति बनाने का फैसला किया है। इस समिति का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी सुझाव देना और उनकी निगरानी करना होगा। बता दें इस पहल के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलें। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के सरकारी स्कूल भी इस सुधार प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

दूसरा बड़ा फैसला- परीक्षा व्यवस्था में होगा सुधार

बिहार में परीक्षाओं को ज्यादा पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति बनाई गई है। जिससे यह समिति बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और कक्षा में होने वाले मूल्यांकन को बेहतर बनाने पर सुझाव देगी। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में AI और दूसरी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर करना है।

NEET और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर देशभर में उठे सवालों के बीच परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर सरकारों पर लगातार दबाव रहा है। ऐसे में बिहार सरकार का यह कदम छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तीसरा बड़ा फैसला- छात्रों से सीधे संवाद करेंगे नेता

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार सिर्फ अधिकारियों और एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसके लिए छात्रों से सीधे बातचीत करने की योजना भी बनाई गई है। विशेष सहयोग कैंप लगाए जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं, पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों और सुझावों के बारे में जानकारी ली जाएगी।

सरकार का मानना है कि छात्रों की वास्तविक समस्याओं को समझने के बाद ही शिक्षा नीति में जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री भी ब्रेनस्ट्रॉमिंग सेशन के दौरान बच्चों से बातचीत कर उनके सुझाव जानने की बात कह चुके हैं।

चौथा बड़ा फैसला- विभागों के बीच बेहतर कॉर्डिनेशन

छात्रों के हित से जुड़े अलग-अलग कामों में बेहतर समन्वय के लिए विभागों में निदेशालय के गठन की योजना भी सामने रखी गई है। इसका उद्देश्य शिक्षा और छात्रों से जुड़े मामलों में विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। जिसमें कई बार छात्रों से जुड़ी योजनाओं का काम अलग-अलग विभागों में बंटा होता है। ऐसे में आपसी समन्वय की कमी के कारण योजनाओं का लाभ छात्रों तक पहुंचने में देरी हो सकती है। सरकार इसी तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए बेहतर कॉर्डिनेशन सिस्टम तैयार करना चाहती है।

बिहार में शिक्षा को हाईटेक बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इन ऐलानों से साफ है कि बिहार सरकार सरकारी शिक्षा व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दे रही है। AI आधारित मूल्यांकन से लेकर परीक्षा सुधार और छात्रों के साथ सीधे संवाद तक, सरकार शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने की कोशिश कर रही है।

सरकार का बड़ा लक्ष्य बिहार के युवाओं को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने के ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री का कहना है कि शिक्षा समाज और राज्य को आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। अब इन घोषणाओं को जमीन पर किस तरह लागू किया जाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। अगर AI और तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों की समस्याओं पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित होती है, तो बिहार के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Student Protest: आंदोलनकारी छात्रों का मुफ्त में होगा इलाज, हेमंत सरकार ने अस्पतालों को दिए सख्त निर्देश

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250