
Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के फ्लोरिडा स्थित आवास Mar-a-Lago के बाहर देर रात एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन सामने आया है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय एक युवक परिसर की परिधि के पास संदिग्ध हालात में पहुंच गया। साथ ही, उसके हाथ में फ्यूल कैन (पेट्रोल कैन) और शॉटगन जैसा दिखने वाला हथियार भी था। स्थिति को गंभीर मानते हुए United States Secret Service और Palm Beach County Sheriff’s Office के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। मुठभेड़ के दौरान युवक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक,घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। जिसके बाद जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की जांच कर रही हैं।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो परिसर के बाहर रात के समय हुई। सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को परिसर की बाहरी सीमा के पास घूमते देखा है। बता दें कि युवक के हाथ में फ्यूल कैन था और उसके पास शॉटगन जैसा हथियार दिखाई दे रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका हुई है कि युवक परिसर को नुकसान पहुंचाने या आग लगाने की कोशिश कर सकता है। जब अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें युवक को सीने में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई तत्काल सुरक्षा खतरे को देखते हुए की गई।
संयुक्त जांच शुरू
घटना के बाद Federal Bureau of Investigation (FBI), यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।
- युवक का मकसद क्या था।
- क्या वह किसी संगठन से जुड़ा था।
- क्या उसने पहले से किसी हमले की योजना बनाई थी।
- उसके पास मौजूद हथियार असली था या नकली है। जिसमें अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फिलहाल सभी संभावित एंगल पर काम हो रहा है।
मार-ए-लागो की सुरक्षा पर सवाल
मार-ए-लागो अमेरिका के सबसे हाई-प्रोफाइल और उच्च सुरक्षा वाले परिसरों में से एक माना जाता है। यह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी रिसॉर्ट और मुख्य निवास है। यहां अक्सर राजनीतिक बैठकें और खास कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। ऐसे में इस तरह की सुरक्षा चूक को गंभीर माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देकर संभावित खतरे को टाल दिया।
पहले भी हो चुकी है हत्या की कोशिश
जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया हो। सितंबर 2024 में वेस्ट पाम बीच स्थित Trump International Golf Club में भी एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में आरोपी Ryan Routh को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। हालांकि अदालत में उसने हत्या के इरादे से इनकार किया था, लेकिन जांच में उसके पास से सेमी-ऑटोमैटिक राइफल बरामद हुई थी।यह घटना भी ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में रही थी।
अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा पर चिंता
बताया जा रहा है कि हाल के वर्षों में अमेरिका में राजनीतिक नेताओं को लेकर सुरक्षा खतरे बढ़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया और कट्टर विचारधाराओं के चलते कुछ लोग उग्र कदम उठा रहे हैं। मार-ए-लागो के बाहर हुई ताजा घटना ने एक बार फिर से राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है। सुरक्षा एजेंसियां अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
आधिकारिक बयान क्या कहता है
- युवक संदिग्ध तरीके से परिसर की ओर बढ़ रहा था।
- उसके पास ज्वलनशील पदार्थ और हथियार जैसा सामान था।
- उसे कई बार रुकने की चेतावनी दी गई।
- खतरे को देखते हुए फायरिंग करनी पड़ी। वहीं, पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने भी कहा कि घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जाएगी।
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
इस घटना के बाद मार-ए-लागो परिसर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें:होली से पहले 2.51 लाख किसानों को बड़ी सौगात, सीएम योगी ने भेज दिए रुपए






