
Tata Punch 2026: टाटा मोटर्स ने 2026 में Tata Punch फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। जिसमें नई माइक्रो SUV में शानदार डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश हुई है। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी
Tata Punch: टाटा मोटर्स ने माइक्रो-SUV Tata Punch का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें, यह कार अब और भी ज्यादा स्मार्ट, पावरफुल और फीचर से भरपूर है। जिसकी शुरुआती कीमत केवल 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे काफी आकर्षक बनाती है।
नया बोल्ड एक्सटीरियर
जानकारी के लिए बता दें कि 2026 Tata Punch का लुक अब टाटा की नई कारों जैसे पंच EV से मिलता-जुलता है। जिसमें फ्रंट में स्लिम LED DRLs, नए LED हेडलैंप्स और 3D ग्रिल दी गई है। बंपर में बुल-गार्ड स्टाइल और नई क्लैडिंग से SUV जैसा मजबूत लुक मिलता है। साथ ही नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स कार को सड़क पर धांसू बनाते हैं।
हाई-टेक इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स
दरअसल, इसमें बड़ा 10.25 इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट करता है। जिसमें 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, वॉयस-असिस्टेड सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं।
नया दमदार इंजन
इसमें नया 1.2-लीटर iTurbo पेट्रोल इंजन है। बता दें कि, यह 120 PS पावर और 170 Nm टॉर्क देता है, जो सेगमेंट में सबसे पावरफुल है। साथ ही, इसमें पुराना 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG का ऑप्शन भी हैं। वहीं, खास बात इसकी यह है कि CNG में अब AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स मिलता है, जो पहली बार इस सेगमेंट में आया है।
वेरिएंट और कीमत
जानकारी के लिए बता दें कि इस कार में 6 मुख्य वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S।
- पेट्रोल MT: 5.59 लाख से 8.99 लाख रुपये तक
- CNG: 6.69 लाख से 9.29 लाख रुपये तक
दरअसल, यह कार मारुति एस-प्रेसो, ह्यूंडई एक्सटर और निसान मैग्नाइट जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। जिसमें से टाटा पंच पहले से ही 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी है। साथ ही, यह नया फेसलिफ्ट इसे और आगे ले जाएगा।






