
Sri Lanka vs Pakistan T20 WC Highlights: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया है। बता दें कि इस हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है, लेकिन इसके बावजूद उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। वहीं,नेट रन रेट की वजह से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में जगह बना ली।
जानकारी के मुताबिक,यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं रहा होगा। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जीत और हार से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के बाहर होने की रही।
टॉस और मैच की शुरुआत
बता दें कि श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।जिसमें उनका मानना था कि लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा। लेकिन पाकिस्तान के ओपनर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
पाकिस्तान की तूफानी बल्लेबाजी
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ओवर से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। 8 ओवर में ही टीम का स्कोर 78 रन पहुंच गया था। बता दें कि दोनों के बीच 176 रनों की शानदार साझेदारी हुई। फखर जमान ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल रहे। 16वें ओवर में उनका विकेट गिरा, लेकिन तब तक पाकिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने जिम्मेदारी संभाली और 60 गेंदों में शानदार 100 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। हालांकि आखिरी दो ओवरों में पाकिस्तान ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।
सेमीफाइनल की उम्मीद कैसे जुड़ी थी
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत की जरूरत थी। वहीं,अगर वह श्रीलंका को 147 रन के अंदर रोक देता, तो उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाता और वह सेमीफाइनल में पहुंच जाता। लेकिन 16वें ओवर में ही श्रीलंका ने 147 रन का आंकड़ा पार कर लिया और यहीं से पाकिस्तान की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।
श्रीलंका की पारी की शुरुआत
213 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में पथुम निसांका आउट हो गए। 33 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गिर गया। इसके बाद चैरिथ असलांका ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 75 तक पहुंचाया, लेकिन फिर वह भी आउट हो गए। 101 रन तक श्रीलंका के पांच विकेट गिर चुके थे।
𝙎𝙚𝙢𝙞-𝙛𝙞𝙣𝙖𝙡 𝙗𝙤𝙪𝙣𝙙 🇳🇿
— ICC (@ICC) February 28, 2026
New Zealand seal their spot among the final four at the #T20WorldCup 👏 pic.twitter.com/gVWJoBkKMJ
रथनायके और शनाका की दमदार साझेदारी
बता दें कि इसके बाद पवन रथनायके और दासुन शनाका ने मैच का रुख बदलने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर तेज रन बनाना शुरू किया और पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। जिसमें पवन रथनायके ने 37 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली। 16वें ओवर में उन्होंने 147 रन का आंकड़ा पार कर दिया, जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म हो गई। जिसमें 18वें ओवर में रथनायके आउट हो गए, लेकिन शनाका डटे रहे।
आखिरी ओवर का रोमांच
श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। जिसमें दासुन शनाका 31 गेंदों में 76 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 8 छक्के लगाए। हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका को 5 रन से रोक दिया। श्रीलंका की टीम 207 रन ही बना सकी और पाकिस्तान ने मैच जीत लिया।
फिर भी टूटा पाकिस्तान का सपना
मैच जीतने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई किया। ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं,अब चौथी टीम का फैसला भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले से होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी, वही सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
मैच का टर्निंग पॉइंट
जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 16वां ओवर रहा, जब श्रीलंका ने 147 रन का आंकड़ा पार किया। उसी पल पाकिस्तान की किस्मत लगभग तय हो गई थी।
दूसरा बड़ा मोमेंट रहा फखर और फरहान की 176 रनों की साझेदारी, जिसने पाकिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
श्रीलंका
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
ये भी पढ़ें: राजस्थान सरकार की बड़ी घोषणा, आबूराज, कामवन और यज्ञपुर, माउंट आबू समेत राजस्थान के 3 शहरों का बदलेगा नाम






