Skip to main content Scroll Top
PM मोदी का 48 घंटे का इजरायल दौरा,लाजवाब दोस्ती और ढेरों समझौते, भारत को होगा फायदे
Current image: PM Modi Israel Visit

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 48 घंटे का इजरायल दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ है। बताया जा रहा है कि इस राजकीय यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन भारत और इजरायल के बीच कई अहम समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। जिसमें शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, रक्षा और डिजिटल पेमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

जानकारी के लिए बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों नेताओं ने यरूशलम में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी का कहना है कि भारत और इजरायल की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छू रही है और जल्द ही दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गर्मजोशी भरा स्वागत और सम्मान

यरूशलम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 9 साल पहले उन्हें पहली बार इजरायल आने का अवसर मिला था और दोबारा यहां आना गर्व का क्षण है। साथ ही, इजरायल की संसद नेसेट की ओर से नेसेट अध्यक्ष पदक से सम्मानित किया गया। जिसमें पीएम मोदी ने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजरायल की मजबूत मित्रता को समर्पित किया।

FTA को मिलेगा अंतिम रूप

संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसमें FTA लागू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार में तेजी आएगी। आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क में कमी होगी, जिससे भारतीय कंपनियों को इजरायल के बाजार में और इजरायली कंपनियों को भारत में बेहतर अवसर मिलेंगे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि FTA से कृषि तकनीक, रक्षा उपकरण, आईटी सेवाएं और स्टार्टअप सेक्टर को बड़ा फायदा होगा।

इजरायल में भी चलेगा भारत का UPI

बता दें कि इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक डिजिटल पेमेंट को लेकर हुआ समझौता रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अब भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इजरायल में भी काम करेगा। साथ ही, UPI के इजरायल में लागू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। भारतीय पर्यटक और कारोबारी इजरायल में सीधे UPI से भुगतान कर सकेंगे। वहीं, यह कदम भारत की डिजिटल ताकत को वैश्विक पहचान दिलाने वाला माना जा रहा है।

रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि रक्षा क्षेत्र भारत और इजरायल की साझेदारी का मजबूत आधार रहा है। जिसमें इजरायल लंबे समय से भारत का अहम रक्षा सहयोगी रहा है। वहीं,पिछले साल हुए रक्षा समझौतों के बाद अब दोनों देश मिलकर नई तकनीक विकसित करेंगे। हथियारों का संयुक्त उत्पादन बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को मजबूत करने पर सहमति बनी है। इससे भारत की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत योजना को भी मजबूती मिलेगी।

शिक्षा, AI और साइबर सुरक्षा में सहयोग

द्विपक्षीय वार्ता में शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।जिसमें दोनों देशों ने मिलकर नई तकनीकों के विकास, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और शोध कार्यों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
AI और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग से भारत को नई तकनीकी विशेषज्ञता और निवेश मिलने की उम्मीद है।

भारत-इजरायल रिश्तों की नई ऊंचाई

भारत और इजरायल के बीच कूटनीतिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल का रिश्ता भरोसे, नवाचार और साझा हितों पर आधारित है। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर भी एकजुट हैं।
इजरायल की कृषि तकनीक और जल प्रबंधन प्रणाली से भारत पहले ही लाभ उठा रहा है। अब रक्षा, डिजिटल पेमेंट और हाई-टेक सेक्टर में साझेदारी रिश्तों को नई दिशा देगी।

भारत को क्या होगा फायदा

  • व्यापार में वृद्धि: FTA से द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
  • डिजिटल पहचान: UPI का विस्तार भारत की डिजिटल ताकत को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा।
  • रक्षा आत्मनिर्भरता: संयुक्त उत्पादन और नई तकनीक से भारत की सैन्य क्षमता बढ़ेगी।
  • तकनीकी सहयोग: AI और साइबर सुरक्षा में साझेदारी से नई संभावनाएं खुलेंगी।
  • स्टार्टअप को बढ़ावा: दोनों देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को फायदा मिलेगा।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के प्रमुख बयान

  • भारत और इजरायल का रिश्ता बेहद खास है।
  • हम जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप देंगे।
  • आज इजरायल में UPI इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है।
  • रक्षा क्षेत्र में हम मिलकर नई तकनीक विकसित करेंगे।

ये भी पढ़ें: पंच बंदर बना जापान का सुपरस्टार, एक झलक पाने को जापान के Zoo में उमड़ी भीड़

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250