Skip to main content Scroll Top
होली पर 3 मार्च को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें मार्च की छुट्टियों की लंबी-चौड़ी लिस्ट
Current image: NSE Holidays 2026

NSE Holidays 2026: मार्च का महीना त्योहारों के साथ-साथ शेयर बाजार के लिए भी अहम रहने वाला है। अगर आप ट्रेडिंग या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जिसमें निवेशकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि होली पर शेयर बाजार कब बंद रहेगा। 3 मार्च या 4 मार्च।

जानकारी के लिए बता दें कि 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को होली के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। जबकि 4 मार्च को बाजार सामान्य तौर से खुले रहेंगे। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों को अपनी रणनीति पहले से तय कर लेनी चाहिए।

3 मार्च को बंद रहेगा शेयर बाजार

National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक ,3 मार्च 2026 को सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी।

  • इक्विटी सेगमेंट।
  • इक्विटी डेरिवेटिव।
  • करेंसी डेरिवेटिव।
  • कमोडिटी मार्केट। यानी 3 मार्च को पूरी तरह ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। वहीं 4 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी, लेकिन उस दिन बाजार खुले रहेंगे।

मार्च 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेगा बाजार

मार्च के महीने में वीकेंड और सार्वजनिक छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसमें शनिवार-रविवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में जानते हैं,मार्च 2026 मार्केट हॉलिडे लिस्ट।

  • 1 मार्च – रविवार
  • 3 मार्च – होली
  • 7 मार्च – शनिवार
  • 8 मार्च – रविवार
  • 14 मार्च – शनिवार
  • 15 मार्च – रविवार
  • 21 मार्च – शनिवार
  • 22 मार्च – रविवार
  • 26 मार्च – श्री राम नवमी
  • 28 मार्च – शनिवार
  • 29 मार्च – रविवार
  • 31 मार्च – महावीर जयंती

इन त्योहारों पर भी बंद रहेगा बाजार

मार्च में तीन बड़े त्योहारों के कारण शेयर बाजार में विशेष अवकाश रहेगा।

  • 3 मार्च – होली
  • 26 मार्च – श्री राम नवमी
  • 31 मार्च – महावीर जयंती

ईद पर अलग से छुट्टी क्यों नहीं

दरअसल, मार्च में ईद-उल-फितर भी पड़ रही है, लेकिन इस बार ईद 21 मार्च (शनिवार) को है। चूंकि शनिवार को शेयर बाजार पहले से बंद रहता है, इसलिए इसके लिए अलग से कोई ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है।

निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है हॉलिडे कैलेंडर

मार्केट हॉलिडे की जानकारी केवल छुट्टी जानने के लिए नहीं, बल्कि रणनीति बनाने के लिए भी बेहद जरूरी है।

  • शेयर सेटलमेंट साइकिल।
  • डिलीवरी टाइमलाइन।
  • ऑप्शन एक्सपायरी प्लानिंग।
  • फ्यूचर्स रोलओवर।
  • पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग। अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडर हैं या ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं, तो छुट्टियों के कारण सेटलमेंट और एक्सपायरी में बदलाव हो सकता है। इसलिए ट्रेडिंग से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें।

बाजार में दिखी भारी बिकवाली

जानकारी के लिए बता दें कि आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जिसमें वैश्विक तनाव, खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट के चलते बाजार दबाव में बंद हुए।

  • सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 80,238 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 313 अंक टूटकर 24,865 पर बंद हुआ। हालांकि दिन के निचले स्तर से बाजार में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली।

India VIX में तेज उछाल

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में अनिश्चितता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। India VIX में करीब 25 प% की तेजी देखी गई।

India VIX को बाजार का फियर गेज भी कहा जाता है। यह इंडेक्स बताता है कि आने वाले समय में बाजार में कितनी अस्थिरता रह सकती है।

क्या होता है India VIX

India VIX दरअसल बाजार की वोलैटिलिटी यानी उतार-चढ़ाव का अनुमान बताता है।

  • VIX बढ़ने का मतलब है, बाजार में ज्यादा जोखिम और उतार-चढ़ाव होना।
  • VIX घटने का मतलब है,बाजार अपेक्षाकृत स्थिर रहना। बता दें कि जब VIX में तेजी आती है, तो निवेशकों में डर और अनिश्चितता बढ़ने का संकेत मिलता है।

ग्लोबल तनाव और छुट्टियों का असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, अमेरिका-ईरान और इजरायल से जुड़े हालात का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। लगातार छुट्टियों के कारण बाजार में लिक्विडिटी कम हो सकती है, जिससे वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।

  • ट्रेडिंग से पहले हॉलिडे कैलेंडर देखें।
  • स्टॉप लॉस का इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा लीवरेज से बचें।
  • लॉन्ग टर्म निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं।

क्या 4 मार्च को होगी ट्रेडिंग

4 मार्च 2026 को शेयर बाजार खुले रहेंगे। हालांकि देश के कई हिस्सों में उस दिन होली मनाई जाएगी, लेकिन NSE और BSE पर सामान्य रूप से कारोबार होगा। इसलिए अगर आप 3 मार्च को ट्रेडिंग की योजना बना रहे थे, तो ध्यान रखें कि उस दिन बाजार बंद रहेगा।

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

  • मार्च 2026 में कुल 12 दिन बाजार बंद रहेगा।
  • सेटलमेंट डेट पहले चेक करें।
  • ऑप्शन एक्सपायरी पर ध्यान दें।
  • शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स जोखिम को मैनेज करें।
  • पोर्टफोलियो में संतुलन बनाए रखें।
    अब ऐसे में ग्लोबल अनिश्चितता और छुट्टियों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए सोच-समझकर निवेश करना ही समझदारी होगी।

ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट की हाई-अलर्ट एडवाइजरी,जानिए- यात्रियों को क्या दी सलाह

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250