Skip to main content Scroll Top
MI vs CSK Highlights: वानखेड़े में चेन्नई की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 103 रन से किया ढेर
Current image: MI vs CSK Highlights

MI vs CSK Highlights: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 103 रनों से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि यह जीत रन अंतर के लिहाज से CSK की अब तक की सबसे बड़ी जीत भी साबित हुई है। वहीं, इस मैच में एक तरफ संजू सैमसन का शानदार शतक रहा, तो दूसरी तरफ अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी ने मुंबई की पूरी टीम को ध्वस्त कर दिया।

CSK ने बनाए 207 रन संजू सैमसन का शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत मिली-जुली रही, लेकिन कप्तान संजू सैमसन ने एक बार फिर अपनी क्लास साबित की। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। साथ ही, उनकी पारी में 10 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल रहे। संजू ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मुंबई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं, दूसरी ओर विकेट गिरते रहे, लेकिन सैमसन अंत तक क्रीज पर टिके रहे। CSK ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 207 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार और एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

MI की लड़खड़ाती शुरुआत पावरप्ले में झटके

208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। जिसमें टीम ने पावरप्ले में ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए और स्कोर सिर्फ 29 रन तक पहुंचा। क्विंटन डिकॉक, नमन धीर और अन्य शुरुआती बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी संभालने की कोशिश की और तिलक वर्मा के साथ साझेदारी भी बनाई।

सूर्यकुमार और तिलक वर्मा की कोशिश नाकाम

तिलक वर्मा ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन 84 के स्कोर पर उनका विकेट गिरते ही मुंबई की उम्मीदें टूटने लगीं। इसके बाद हार्दिक पंड्या और शेरफेन रदरफोर्ड भी लगातार गेंदों पर आउट हो गए। मुंबई का स्कोर 85 रन पर 6 विकेट हो गया और मैच पूरी तरह से CSK के पक्ष में चला गया।

अकील हुसैन बने गेंदबाजी के हीरो

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में सबसे बड़ा योगदान गेंदबाज अकील हुसैन का रहा। जिसमें उन्होंने शानदार स्पेल डालते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके अलावा नूर अहमद ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और लगातार अंतराल पर विकेट लेकर मुंबई को कभी वापसी का मौका नहीं दिया। अकील हुसैन ने सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बल्लेबाज को आउट कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मुंबई की पूरी टीम 103 रन से ढेर

मुंबई इंडियंस 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह दबाव में नजर आई और उनकी पूरी टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब ऐसे में लगातार गिरते विकेटों के कारण कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। शुरुआती झटकों के बाद मध्यक्रम भी जल्दी ढह गया और पूरी टीम सस्ते स्कोर पर ऑल आउट हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 103 रनों से करारी शिकस्त दी। यह हार मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी हारों में से एक रही और टीम के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े कर गई।

मैच के मुख्य खिलाड़ी

संजू सैमसन (CSK): 101 रन (54 गेंद), 10 चौके, 6 छक्के
अकील हुसैन (CSK): 4 विकेट
नूर अहमद (CSK): महत्वपूर्ण विकेट

CSK vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड अब और भी रोमांचक हो गया है। जिससे दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीतकर बढ़त बनाए रखी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस ताज़ा मैच में मिली बड़ी जीत के बाद CSK ने अंतर को थोड़ा कम जरूर किया है, लेकिन अभी भी MI हेड टू हेड रिकॉर्ड में आगे है। दोनों टीमों के बीच हर मुकाबला कांटे का होता है और आगे आने वाले मैचों में यह आंकड़ा और बदल सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: क्विंटन डिकॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कृष भगत

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज

ये भी पढ़ें: बारामती उपचुनाव में सियासी हलचल, सुनेत्रा पवार को लेकर सुप्रिया सुले के बयान से बढ़ी चर्चा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250