
Ashok Kharat: महाराष्ट्र की राजनीति और समाज में हड़कंप मचा देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें नासिक पुलिस ने खुद को ज्योतिषाचार्य और ‘कैप्टन’ कहने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात को दुष्कर्म और अश्लील वीडियो रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 58 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं के आपत्तिजनक दृश्य शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को आरोपी के पैर धोते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा आरोपी के बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज के साथ करीबी संबंधों के दावे भी सामने आ रहे हैं, जिससे सियासी भूचाल मचा हुआ है।
अशोक खरात कौन हैं?
अशोक खरात, उम्र 67 वर्ष, पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। अपने नेवी के अनुभव के चलते वह अपने नाम के आगे ‘कैप्टन’ जोड़ते थे। रिटायरमेंट के बाद खुद को ज्योतिष शास्त्र और दैवीय शक्तियों का ज्ञाता बताया और लोगों को अपने जाल में फंसाना शुरू किया। जिसके बाद नासिक और आसपास के इलाकों में उनकी छवि एक सिद्ध पुरुष की थी। उनके दरबार में बड़े-बड़े नेता और सेलिब्रिटी हाजिरी लगाते थे। यही छवि उन्हें समाज और नेताओं के बीच एक खास दर्जा देती थी।
पीड़िता की शिकायत और मामला सामने आया
दरअसल,इस गंभीर मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब एक 35 वर्षीय महिला ने पुलिस में हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पीड़िता का आरोप है कि अशोक खरात ने दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर उसका भरोसा जीता है। पीड़िता का कहना है कि 2022 से 2025 के बीच आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। जब भी उसने विरोध किया, तो उसे रसूख और तंत्र-मंत्र की धमकी देकर चुप रखा गया।
जिसके बाद नासिक पुलिस के अंचल मुदगल का कहना है कि, जांच के दौरान आरोपी के पास से एक पेनड्राइव मिली है, जिसमें 58 आपत्तिजनक वीडियो होने की बात सामने आई।साथ ही, पुलिस इन वीडियो में दिखाई जा रही महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।
वायरल हो रही तस्वीरें और सियासी प्रतिक्रियाएँ
अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें एक तस्वीर में रूपाली चाकणकर को आरोपी के पैर धोते हुए देखा जा रहा है। साथ ही, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के साथ आरोपी की करीबी संबंधों के दावे भी हो रहे हैं। इस पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि महिला आयोग की अध्यक्ष एक ऐसे शख्स के चरणों में क्या कर रही थीं।शिवसेना UBT के नेता और सांसद संजय राउत ने इस मामले को महाराष्ट्र की “एपस्टीन फाइल” करार देते हुए कहा कि यह मामला बहुत गहरा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
SIT का गठन और आगे की कार्रवाई
महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास कई शहरों में करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। इस संपत्ति की जांच आर्थिक अपराध शाखा भी कर सकती है। जिसके बाद नासिक की अदालत ने भी अशोक खरात को फिलहाल 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
अशोक खरात के आपराधिक रिकॉर्ड और सामाजिक प्रभाव
अशोक खरात ने नासिक और आसपास के इलाके में कई सालों तक लोगों को धोखे में रखा। अपने आपको ज्योतिष और दैवीय शक्तियों के दावा करके कई महिलाओं और परिवारों को खराब किया है।बता दें कि इस मामले ने महाराष्ट्र में सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर हलचल मचा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में सत्ता और रसूख का दुरुपयोग आम होता है, और समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस घटना को लेकर गुस्सा जता रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर #अशोकखरात, #SexScandal और #MaharashtraSIT जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। लोग मांग कर रहे हैं कि सरकार और पुलिस जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: भारत के 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम






