
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम ने एक बार फिर से करवट लेने वाला है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा उत्तर भारत के कई जिलों में घने कोहरे की भी चेतावनी दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम।
इन 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट किया जारी
IMD के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 25 से 26 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जिसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि ओले गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है।
उत्तर भारत में कोहरे और तापमान में बदलाव
उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। वहीं अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में सुबह के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है। जिसमें राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कल 25 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार का मौसम
बिहार में कल 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। गया, पटना, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड में मौसम का हाल
झारखंड के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा और बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
उत्तराखंड में बारिश की संभावना
उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।
देहरादून में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में मौसम बदलने की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू और कश्मीर में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामूला और पुलवामा में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, धार, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
बता दें कि भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान में मौसम साफ
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। इसलिए यहां फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
तमिलनाडु में हल्की बारिश
तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग IMD ने जिन राज्यों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी है, वहां के किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
ये भी पढ़ें: Holi Free LPG Cylinder 2026: होली पर इन लोगों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, जानें किसे और कहां






