Skip to main content Scroll Top
kal ka Mausam: दिल्ली, यूपी-बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कहां होगी बारिश? जानें कल कैसा रहेगा मौसम
Current image: kal ka Mausam

kal ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जिसमें सर्दियों ने इस साल समय से पहले ही विदाई ले ली है और मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। जिसमें कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग अभी से कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं।

मौसम विभाग IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि कुछ राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना भी जताई गई है। आइए जानते हैं कि कल 14 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। बता दें कि दिन में धूप तेज रहने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक, कल 14 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, दिन के समय हल्की हवाएं चलेंगी जिनकी गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। हालांकि 15 मार्च के आसपास मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

दरअसल, उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने वाला है। जिसमें मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि कल 14 मार्च को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 15 और 16 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी इन दिनों गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। जिसमें राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन में गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। वहीं,मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी है। जिसमें इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में भी गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बता दें कि दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसमें कई शहरों में लोग अभी से ही कूलर और एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज और बिजली कड़कने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इसके बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा सुहावना रहने की संभावना है। वहीं,मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 19 मार्च के बीच इन क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा में 14 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पंजाब के कई इलाकों में भी मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रह सकता है, लेकिन बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

क्यों बदल रहा है मौसम

मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भी बादल बनने में मदद कर रही है। वहीं, इन दोनों कारणों की वजह से कुछ राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। हालांकि मार्च के आगे बढ़ने के साथ-साथ गर्मी का असर और तेज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

यात्रियों और किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग IMD ने लोगों को सलाह दी है कि दिन के समय तेज धूप से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। साथ ही, बाहर निकलते समय पानी पीते रहें और धूप से बचने के लिए टोपी या छाता इस्तेमाल करें। किसानों को भी मौसम के बदलाव को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और हल्की बारिश की वजह से कुछ फसलों को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी में बड़ी गिरावट,जानिए आज का ताजा भाव

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250