
Holi Free LPG Cylinder 2026: होली का त्योहार नजदीक है और हर घर में पकवान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन त्योहार के समय रसोई का खर्च बढ़ जाता है। जिसमें खासकर गैस सिलेंडर का दाम कई परिवारों के बजट को प्रभावित करता है। ऐसे में दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पात्र परिवारों को सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, जबकि उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा।
दिल्ली सरकार देगी 853 रुपये की सहायता
दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने का फैसला किया है। बता दें कि इस बार होली के खास मौके पर पात्र राशन कार्ड धारकों के बैंक खाते में 853 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार गैस सिलेंडर भरवा सकें।
कितनों को मिलेगा फायदा
- लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को लाभ मिलेगा।
- इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
- शहर और झुग्गी बस्ती, दोनों क्षेत्रों के परिवारों को समान लाभ मिलेगा।
खास बात है
बता दें कि अगर आपके घर में पाइपलाइन गैस (PNG) कनेक्शन है, तब भी आप इस सहायता राशि के हकदार होंगे, बशर्ते आपके पास वैध राशन कार्ड हो।
दिल्ली में कौन होगा पात्र
दिल्ली में केवल वही परिवार इस योजना का लाभ उठा पाएंगे, जिनके पास वैध राशन कार्ड है।
योजना से बाहर कौन
- सरकारी कर्मचारी
- पेंशनभोगी
- बिना राशन कार्ड वाले परिवार।यदि आपका नाम राशन कार्ड सूची में दर्ज नहीं है, तो आपको यह सहायता राशि नहीं मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने होली पर बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। जिसमें प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को होली के अवसर पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
क्या है मकसद
दरअसल, सरकार का कहना है कि इस फैसले से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। त्योहार के समय रसोई का खर्च कम होगा और महिलाएं बिना चिंता के पकवान बना सकेंगी।
कौन उठा सकता है लाभ
- केवल वही परिवार जिनका नाम उज्ज्वला योजना में दर्ज है।
- जिनके पास उज्ज्वला कनेक्शन सक्रिय है। बता दें कि अगर आप उज्ज्वला योजना से जुड़े नहीं हैं, तो आपको मुफ्त सिलेंडर का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को धुआं मुक्त रसोई देने के उद्देश्य से की थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन दिया जाता है। दरअसल, इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण है।
उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता
- अगर आप अभी उज्ज्वला योजना से जुड़े नहीं हैं और कनेक्शन लेना चाहते हैं।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- परिवार में किसी अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनी का LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक गरीब परिवार से संबंधित हो और डेप्रिवेशन डिक्लेरेशन जमा करे।
जानें जरूरी दस्तावेज
- केवाईसी आवेदन पत्र
- आधार कार्ड की कॉपी (पहचान प्रमाण)
- पते का प्रमाण (यदि आधार में दिया गया पता अलग हो)
- राज्य सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड या परिवार प्रमाण दस्तावेज
- परिवार के वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी
- बैंक खाता विवरण (पासबुक की कॉपी या कैंसिल चेक)
- डेप्रिवेशन डिक्लेरेशन
कैसे मिलेगा लाभ
दिल्ली में प्रक्रिया
- पात्र परिवारों के बैंक खाते में सीधे 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
- अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, यदि आपका राशन कार्ड वैध है और बैंक खाता लिंक है।
उत्तर प्रदेश में प्रक्रिया
- उज्ज्वला लाभार्थियों को सरकार की ओर से निर्धारित समय पर मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।
- लाभ सीधे गैस एजेंसी के माध्यम से मिलेगा।
त्योहार पर मिलेगी राहत
जानकारी के लिए बता दें कि होली के खास मौके पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल लाखों गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर का खर्च कम होना बड़ी मदद साबित हो सकता है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं और आपके पास राशन कार्ड है, तो बैंक खाते की स्थिति जरूर जांच लें। वहीं उत्तर प्रदेश में रहने वाले उज्ज्वला लाभार्थी अपने गैस कनेक्शन की स्थिति अपडेट रखें, ताकि समय पर मुफ्त सिलेंडर मिल सके।
ये भी पढ़ें: होलिका दहन और होली की तारिख को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, इस दिन लगेगा चंद्रग्रहण जानें पूरी जानकारी






