Skip to main content Scroll Top
GT vs RCB Highlights: गुजरात टाइटन्स ने 4 विकेट से जीता मुकाबला, आरसीबी को फिर मिली करारी हार
Current image: GT vs RCB Highlights

GT vs RCB Highlights: Gujarat Titans ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru को 4 विकेट से हरा दिया। यह मैच 30 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स ने अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बना ली RCB की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 155 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 25 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

RCB की खराब बल्लेबाजी 155 पर सिमटी टीम

RCB की बल्लेबाजी इस मैच में काफी कमजोर रही और टीम 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की शुरुआत तेज रही, जहां विराट कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आक्रामक खेल दिखाया और कगिसो रबाडा के ओवर में लगातार चौके लगाए। लेकिन इसके बाद टीम की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। जैकब बेथेल जल्दी आउट हुए, रजत पाटीदार 19 रन बनाकर लौटे, जबकि टिम डेविड और क्रुणाल पंड्या भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन जरूर बनाए, लेकिन वह टीम को मजबूत स्थिति में नहीं ले जा सके। आखिर में पूरी RCB टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर सिमट गई।

गुजरात टाइटन्स की गेंदबाजी रही शानदार

GT की गेंदबाजी इस मैच में बेहद शानदार रही। टीम के गेंदबाजों ने पूरे समय दबाव बनाए रखा और RCB के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अरशद खान ने 3 विकेट लेकर सबसे बड़ा योगदान दिया और पारी की कमर तोड़ दी। राशिद खान ने 2 विकेट लिए और बीच के ओवरों में रन गति को रोक दिया। वहीं Jason Holder ने भी 2 अहम विकेट लेकर मैच को पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। लगातार विकेट गिरने से RCB की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और दबाव में सिमट गई।

GT की पारी शुभमन गिल और बटलर ने संभाली शुरुआत

GT की पारी में 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत थोड़ी धीमी रही। साई सुदर्शन सिर्फ 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान Shubman Gill और Jos Buttler ने पारी को संभाला और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल ने 43 रन की अहम पारी खेली, जबकि बटलर ने 39 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए, लेकिन तब तक गुजरात टाइटन्स जीत के करीब पहुंच चुकी थी और मैच पर पकड़ मजबूत कर चुकी थी।

बीच के ओवरों में गिरते विकेट

Gujarat Titans की पारी में बीच के ओवरों में कुछ झटके जरूर लगे। शाहरुख खान 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए और पवेलियन लौटे। इसके बाद Jason Holder भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इन विकेटों के बावजूद गुजरात की स्थिति मजबूत बनी रही क्योंकि टीम पहले ही जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी। RCB के खिलाफ लक्ष्य छोटा था और रनचेज पर पूरा नियंत्रण गुजरात के हाथ में था।

जेसन होल्डर बने मैच के हीरो

Jason Holder इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे। जिसमें उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए RCB की पारी को पूरी तरह तोड़ दिया। होल्डर ने 2 अहम विकेट लिए और 3 बेहतरीन कैच भी पकड़े। उन्होंने सही समय पर महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उनके इस कमाल के प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ने GT की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच का टर्निंग पॉइंट

इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट RCB की लगातार गिरती विकेटें रहीं। एक समय टीम अच्छी शुरुआत कर रही थी, लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद पूरी पारी बिखर गई और रन बनाने की रफ्तार रुक गई। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। दूसरी ओर जीटी के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और RCB के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इसी दबाव के कारण टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और मैच का रुख पूरी तरह गुजरात के पक्ष में चला गया।

पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

GT की इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिसमें टीम ने 9 मैचों में 5 जीत दर्ज कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। इस प्रदर्शन के बाद गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ की रेस में अब काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। दूसरी ओर RCB को इस हार से बड़ा झटका लगा है। जिससे टीम की मिड-टेबल स्थिति और कमजोर हो गई है और उन्हें आगे के मैचों में लगातार जीत की जरूरत होगी ताकि प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रहें।

GT vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड

GTऔर RCB के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड अब तक काफी बराबरी का रहा है। जिसमें दोनों टीमों ने अब तक IPL में कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 मैच जीतकर बराबरी बनाए रखी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। खास बात यह है कि यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम हमेशा जीत दर्ज करती आई है। इस मैच में भी वही ट्रेंड जारी रहा और गुजरात टाइटन्स ने सफल रन चेज करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

ये भी पढ़ें: AP SSC 10th Class Results: आंध्र प्रदेश 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250