
Gold Rate Today: सराफा बाजार में आज शनिवार, 28 फरवरी की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि पिछले कारोबारी दिन तेज उछाल के बाद अब दामों में नरमी आई है। जिसमें राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, अहमदाबाद, पुणे और बेंगलुरु तक गोल्ड रेट में कमी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। आइए जानते हैं यहां आज का ताजा भाव और आगे क्या रह सकता है ट्रेंड।
दिल्ली में सोने का ताजा भाव
दिल्ली सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले दिल्ली में सोने की कीमत में 1,800 रुपये की तेजी आई थी और यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। लेकिन आज बाजार खुलते ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत चेन्नई और कोलकाता में भी आज सोने की कीमत में नरमी है।
- 24 कैरेट सोना: 1,61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम।
- 22 कैरेट सोना: 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम। इन तीनों महानगरों में लगभग समान रेट पर सोना बिक रहा है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यहां भी दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह राहत की खबर मानी जा रही है।
पुणे और बेंगलुरु में क्या है भाव
जानकारी के मुताबिक,पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।इन शहरों में भी पिछले दिन के मुकाबले दामों में कमी आई है।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
बता दें कि सोने की तरह चांदी के दाम में भी आज गिरावट देखी गई है। 28 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,500 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं,जनवरी महीने में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था, लेकिन अब कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं चांदी का स्पॉट प्राइस 89.72 डॉलर प्रति औंस है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
जेपी मॉर्गन का बड़ा अनुमान
बता दें कि वैश्विक वित्तीय संस्था जेपी मॉर्गन ने सोने को लेकर लंबी अवधि का अपना अनुमान बढ़ा दिया है। बैंक ने सोने की लॉन्ग-टर्म कीमत का अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।
साथ ही 2026 के आखिर तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान बरकरार रखा है। जिसमें जेपी मॉर्गन का कहना है कि सोने में “स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन” का ट्रेंड जारी है। यानी निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
क्यों घटे आज सोने के दाम
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिन की तेज बढ़त के बाद बाजार में मुनाफावसूली (Profit Booking) देखने को मिली। इसके चलते आज कीमतों में हल्की गिरावट आई है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव
- डॉलर की मजबूती
- वैश्विक आर्थिक संकेत
- निवेशकों की रणनीति में बदलाव
- जैसे कारण भी कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट को एक अवसर के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह देते हैं। सोना पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माना जाता है। आर्थिक अनिश्चितता या बाजार में गिरावट के समय निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं। चांदी भी औद्योगिक उपयोग के कारण लंबे समय में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन इसमें सोने की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव रहता है।
क्या अभी खरीदना सही रहेगा
जानकारी के मुताबिक,अगर आप शादी या किसी खास मौके के लिए ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा गिरावट आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
- एकमुश्त निवेश से बचें।
- चरणबद्ध तरीके से निवेश करें।
- अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड पर नजर रखें।
- लंबी अवधि का लक्ष्य रखें।
ये भी पढ़ें: Gold निवेशकों के लिए आया नया नियम,1 अप्रैल से होंगे बदलाव






