Skip to main content Scroll Top
Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, 2 दिन में हजारों रुपये टूटे भाव, जानें सस्ता होने की वजह
Current image: Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देखा जाए तो इस महंगाई के दौरा में जहां लोग पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान है, तो वहीं, दूसरी तरफ आम जनता और कारोबारी को सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ा बदलाव देखने को मिला रहा है, जिससे वह एक बार फिर से इनमें निवेश करने का विचार बना रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में तेज बिकवाली दर्ज की गई, जिसके चलते इनके दाम अपने हालिया उच्च स्तर से काफी नीचे आ गए हैं।

सोने की कीमत में गिरावट (Drop in Gold Prices)

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमत में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना गिरकर 1,45,710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। शाम 5 बजे के आसपास MCX पर सोना करीब 1.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया।

ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आया सोना

इस साल की शुरुआत में सोने की कीमतों (Gold prices) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। जनवरी महीने में सोना बढ़कर करीब 1.91 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन अब कीमतों में आई तेज गिरावट के कारण सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में बढ़ते दबाव और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

आखिर क्यों सस्ता हुआ सोना?

सोने की कीमतों (Gold prices) में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का हालिया फैसला माना जा रहा है। फेडरल रिजर्व ने अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों को फिलहाल स्थिर रखने का निर्णय लिया है। केंद्रीय बैंक (Central Bank) की ओर से यह संकेत भी दिया गया कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं होने की स्थिति में आने वाले समय में ब्याज दरों में फिर बढ़ोतरी की जा सकती है। इसी संभावना ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की बजाय बॉन्ड और अन्य ब्याज देने वाले निवेश साधनों की ओर रुख करते हैं। यही वजह है कि वैश्विक बाजार (Global market) में सोने पर दबाव बढ़ा और कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली।

दो दिन में 7 हजार रुपये से ज्यादा टूटा सोना

बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार के कारोबारी सत्र को मिलाकर देखा जाए तो सोने की कीमत (Gold Price) में 7 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ लोग इस समय ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे है, तो उनके लिए यह समय बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। खासतौर पर शादी-ब्याह के सीजन (Wedding Season) की तैयारी कर रहे परिवारों को इससे बड़ा लाभ मिल सकता है।

चांदी में भी आई भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver prices) में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी एक ही दिन में करीब 9 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी में लगभग 13 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई थी।

MCX पर चांदी का भाव गिरकर 2,31,600 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया, जबकि कारोबार के दौरान यह फिसलकर 2,28,162 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में कुल मिलाकर 22 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

ऑल टाइम हाई से 1.90 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी

देखा जाए तो इस वर्ष की शुरुआत से चांदी ने भी रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी। उस समय इसका भाव करीब 4.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। लेकिन सिर्फ 4 से पांच महीनों के भीतर चांदी के दाम गिरकर लगभग 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गए हैं। इस तरह से चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

निवेशकों के लिए सोना क्या अभी खरीदना सही रहेगा?

वहीं, बाजार विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि सोने और चांदी में आई यह गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा अवसर है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के सख्त रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसके अलावा, कुछ विशेषज्ञ की सलाह हैं कि निवेशक एकमुश्त बड़ी रकम लगाने के बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश करें। SIP या किस्तों में खरीदारी की रणनीति अपनाने से जोखिम कम हो सकता है और औसत खरीद मूल्य भी बेहतर बन सकता है।

ये भी पढ़ें: Trump vs Meloni: ट्रंप पर भड़कीं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, कहा- झूठ की भी हद होती है, इटली कभी किसी के आगे नहीं झुकता

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250