Skip to main content Scroll Top
Gas Cylinder New Update: भारत पेट्रोलियम ने लॉन्च किया नया स्मार्ट LPG सिलेंडर, जानें इसकी खासियत
Current image: Gas Cylinder New Update: भारत पेट्रोलियम ने लॉन्च किया नया स्मार्ट LPG सिलेंडर

 

Gas Cylinder New Update: देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। बता दें की अब रसोई गैस का सिलेंडर उठाना पहले जितना मुश्किल नहीं रहेगा। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने ग्राहकों के लिए Bharatgas Lite ZIP नाम से नया कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया है। दरअसल यह सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का, मजबूत और आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कंपनी का कहना है कि इस नए सिलेंडर का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और आसान गैस सेवा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही नया गैस कनेक्शन और सिलेंडर की डिलीवरी भी पहले से अधिक तेज़ी से उपलब्ध कराई जाएगी।

15 अगस्त तक 100 शहरों में होगी शुरुआत

BPCL ने इस नई सेवा की शुरुआत मुंबई से की है। जिसमें कंपनी की योजना है कि 15 अगस्त 2026 तक देश के 24 राज्यों के 100 शहरों में Bharatgas Lite ZIP सेवा उपलब्ध करा दी जाए। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य शहरों और कस्बों तक भी पहुंचाया जाएगा। ऐसे में कंपनी का कहना है कि नए सिलेंडर को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, क्योंकि इसकी कई ऐसी खूबियां हैं जो पारंपरिक एलपीजी सिलेंडर में मौजूद नहीं हैं।

वजन में हल्का, उठाने में बेहद आसान

नए कंपोजिट सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत इसका हल्का वजन है। जिसमें सामान्य लोहे के सिलेंडर की तुलना में यह काफी हल्का होने के कारण इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

इसका सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों, महिलाओं और उन लोगों को मिलेगा जिन्हें भारी सिलेंडर उठाने में परेशानी होती है। अब सिलेंडर बदलने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहने की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है।

जंग नहीं लगेगी, लंबे समय तक चलेगा

लोहे के सिलेंडरों में समय के साथ जंग लगने की समस्या आम बात होती है। इससे सिलेंडर की बाहरी सतह खराब होने लगती है और रखरखाव की जरूरत भी बढ़ जाती है।

ऐसे में BPCL का नया कंपोजिट सिलेंडर जंगरोधी सामग्री से बनाया गया है। इसलिए इसमें जंग लगने की संभावना नहीं के बराबर है। इससे सिलेंडर की उम्र भी ज्यादा होगी और ग्राहक लंबे समय तक बिना किसी अतिरिक्त रखरखाव के इसका उपयोग कर सकेंगे।

अब बाहर से ही दिखेगी कितनी गैस बची है

जानकारी के लिए बता दें इस नए सिलेंडर की एक और खासियत इसका पारदर्शी बाहरी हिस्सा है। जिससे आमतौर पर ग्राहकों को यह भी पता लगाने के लिए सिलेंडर उठाकर देखना पड़ता है कि उसमें कितनी गैस बची है, लेकिन Bharatgas Lite ZIP सिलेंडर में यह परेशानी खत्म हो जाएगी। इसका पारदर्शी डिजाइन ग्राहकों को बाहर से ही गैस का स्तर देखने की सुविधा देगा। इससे समय पर रीफिल बुक करना आसान होगा और अचानक गैस खत्म होने जैसी समस्या से भी बचा जा सकेगा।

सुरक्षा पर भी दिया गया खास ध्यान

BPCL ने इस नए सिलेंडर को आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया है। कंपनी के अनुसार सिलेंडर के डिजाइन में मजबूती और सुरक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा गया है। दरअसल हल्का होने के बावजूद इसकी संरचना मजबूत है और इसे घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित बनाया गया है। इससे ग्राहकों को सुविधा के साथ भरोसेमंद गैस सेवा भी मिलेगी।

नया कनेक्शन और तेज़ डिलीवरी की सुविधा

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि Bharatgas Lite ZIP के साथ नया गैस कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया को भी तेज़ बनाया गया है, ताकि ग्राहक कम समय में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकें। तेजी से बढ़ती शहरी जीवनशैली को देखते हुए यह सुविधा काफी उपयोगी मानी जा रही है।

अन्य सरकारी कंपनियां भी करेंगी लॉन्च

भारत में घरेलू एलपीजी (LPG) सेवा देने वाली तीन प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां—Indian Oil, BPCL और HPCL—अब हल्के कंपोजिट सिलेंडर पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

BPCL ने इस दिशा में पहला बड़ा कदम उठाया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि Indian Oil और HPCL भी जल्द अपने-अपने कंपोजिट गैस सिलेंडर बाजार में उतारेंगी। इससे उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलेंगे और गैस सेवा पहले से अधिक सुविधाजनक बन सकेगी।

ग्राहकों को क्या-क्या होंगे फायदे?

नए Bharatgas Lite ZIP सिलेंडर से ग्राहकों को कई फायदे मिलने वाले हैं।

  • सिलेंडर वजन में हल्का होगा।
  • बुजुर्ग और महिलाएं भी आसानी से उठा सकेंगे।
  • जंग नहीं लगेगी, इसलिए अधिक टिकाऊ रहेगा।
  • पारदर्शी डिजाइन से गैस का स्तर बाहर से दिखाई देगा।
  • नया कनेक्शन जल्दी मिलेगा।
  • एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • आधुनिक सुरक्षा फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।
  • रखरखाव की जरूरत कम होगी।

रसोई गैस सेवा में बड़ा बदलाव

एलपीजी सिलेंडर में लंबे समय बाद इस तरह का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तक अधिकांश घरों में भारी लोहे के सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता था, लेकिन नई तकनीक के आने से ग्राहकों को अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में कंपोजिट सिलेंडर धीरे-धीरे पारंपरिक सिलेंडरों की जगह ले सकते हैं। इससे गैस वितरण व्यवस्था भी अधिक आधुनिक और उपभोक्ता-अनुकूल बनेगी।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Flash Flood: राजौरी-पुंछ में बादल फटने से तबाही, फ्लैश फ्लड में 10 लोगों की मौत, कई लापता

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250