Skip to main content Scroll Top
EPFO Good News: 31 लाख निष्क्रिय PF खातों में जमा रकम होगी वापस,लाखों लोगों का फायदा
Current image: EPFO Good News

EPFO Good News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जिसमें केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने एक अहम फैसला लेते हुए निष्क्रिय PF खातों (Inactive PF Accounts) में जमा छोटी राशि को वापस करने की तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि इस कदम से करीब 31 लाख खाताधारकों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, जिन PF खातों में 1000 रुपये या उससे कम की राशि जमा है और वे लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं, उनकी रकम अब संबंधित बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए खाताधारकों को किसी तरह की कागजी कार्रवाई या आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी।

क्या है श्रम मंत्रालय का फैसला

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने यह निर्णय उन खातों के लिए लिया है, जिनमें बहुत कम राशि जमा है और जिनमें लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। मंत्रालय का उद्देश्य सालों से खातों में पड़ी छोटी-छोटी रकम को खाताधारकों तक वापस पहुंचाना है।

जानकारी के अनुसार, EPFO ऐसे खातों की पहचान कर चुका है और जल्द ही रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कदम फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है।

31 लाख निष्क्रिय खातों की पहचान

  • बता दें कि कुल करीब 31 लाख निष्क्रिय पीएफ खातों की पहचान की गई है।
  • इनमें से लगभग 6 लाख खातों में 1000 रुपये या उससे कम की राशि जमा है।
  • इन खातों की राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। दरअसल, जिन खातों में 1000 रुपये से अधिक राशि है, वहां भी चरणबद्ध तरीके से रकम लौटाने की योजना बनाई जा रही है।

बिना आवेदन के मिलेगा पैसा

बता दें कि इस फैसले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि खाताधारकों को किसी भी प्रकार का फॉर्म भरने या EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपका UAN (Universal Account Number) आधार और बैंक खाते से लिंक है, तो रकम स्वतः आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। इससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनेगी।

क्या होता है निष्क्रिय PF खाता

जानकारी के अनुसार, अगर किसी EPFO खाते में लगातार 3 साल यानी 36 महीने तक कोई लेन-देन नहीं होता है, तो उसे निष्क्रिय या Inoperative Account माना जाता है। दरअसल, इसका मतलब है।

  • उस खाते में कोई नया योगदान नहीं आया हो
  • कोई क्लेम या निकासी नहीं की गई हो। ऐसे खाते अक्सर नौकरी बदलने, जानकारी की कमी या UAN लिंक न होने के कारण निष्क्रिय हो जाते हैं।

निष्क्रिय खाता कैसे करें दोबारा सक्रिय

अगर आपका भी PF खाता निष्क्रिय हो चुका है, तो उसे दोबारा सक्रिय कराया जा सकता है।

  • नई नौकरी जॉइन करने पर पुराने UAN को नए नियोक्ता (Employer) से लिंक करवाएं।
  • EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके KYC अपडेट करें।
  • आधार, पैन और बैंक डिटेल्स सत्यापित रखें। एक बार योगदान शुरू होते ही खाता फिर से सक्रिय हो जाता है।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत

दरअसल, श्रम मंत्रालय ने इस योजना को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने का फैसला किया है। अगर यह योजना सफल रहती है, तो इसी मॉडल को बाकी बचे 25 लाख निष्क्रिय खातों पर भी लागू किया जाएगा। जिसमें सरकार का कहना है कि इससे लोगों का पैसा बेकार पड़ा नहीं रहेगा और उन्हें उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकेगी।

क्यों जरूरी था यह कदम

देशभर में लाखों लोग नौकरी बदलते रहते हैं। कई बार वे अपने पुराने PF खाते की जानकारी भूल जाते हैं या उसे नए खाते से लिंक नहीं कराते। ऐसे में छोटी रकम सालों तक खाते में पड़ी रहती है।

  • निष्क्रिय खातों की संख्या कम होगी
  • लोगों को उनका पैसा वापस मिलेगा
  • सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा
  • डेटा प्रबंधन आसान होगा

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

  • वे कर्मचारी जिन्होंने नौकरी बदली लेकिन PF ट्रांसफर नहीं कराया
  • वे लोग जिनके खाते में बहुत कम राशि बची है
  • जिनका UAN आधार से लिंक है
  • जिनका बैंक खाता अपडेट है।अगर आपका PF खाता भी कई सालों से निष्क्रिय है, तो अपने UAN की स्थिति जरूर जांच लें।

कैसे चेक करें अपने PF खाते की स्थिति

  • EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • UMANG ऐप के जरिए बैलेंस चेक करें।
  • UAN पोर्टल पर जाकर KYC स्टेटस देखें। अगर आपका खाता निष्क्रिय है और उसमें 1000 रुपये या उससे कम राशि है, तो आपको स्वतः रिफंड मिल सकता है।

सरकार की मंशा क्या है

सरकार का लक्ष्य है कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और उन्हें समय पर उसका लाभ मिले। यह फैसला कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जिसके बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पहल भविष्य में PF से जुड़ी प्रक्रियाओं को और सरल बनाएगी।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने जारी की भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति, साइबर और ड्रोन खतरों पर सख्ती

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250