
Eid Ul Fitr 2026 Today: देशभर में आज खुशी, भाईचारे और मोहब्बत का त्योहार Eid-ul-Fitr बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. एक महीने के रोजों के बाद आई यह ईद लोगों के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में सुकून लेकर आई है. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कह रहे हैं और खुशियां साझा कर रहे हैं.
ईद के दिन की शुरुआत विशेष नमाज से होती है, जिसे “ईद की नमाज” कहा जाता है. यह नमाज सुबह के समय अदा की जाती है. मस्जिद या खुले ईदगाह में पढ़ी जाती है और सामूहिक रूप से अदा की जाती है. वहीं, दिल्ली, लखनऊ, पटना, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई. नमाज के बाद इमाम ने देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी.
ईद का जश्न और परंपराएं
ईद का त्योहार केवल इबादत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खुशियों का दिन भी है. लोग नए कपड़े पहनते हैं. घरों में सेवइयां और मिठाइयां बनती हैं और रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होती है. बच्चों के लिए यह दिन खास होता है क्योंकि उन्हें “ईदी” मिलती है और वे पूरे दिन खुशियों में डूबे रहते हैं.
जकात क्या है?
इस्लाम में जकात को बहुत अहम माना गया है. यह इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है. जकात का मतलब है. अपनी कमाई का एक निश्चित हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को देना. यह केवल दान नहीं बल्कि धार्मिक कर्तव्य है. हर सक्षम मुसलमान पर जकात देना फर्ज है. यह संपत्ति को पवित्र बनाता है, और समाज में बराबरी लाने का एक माध्यम है. रमजान के महीने में जकात का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दौरान किए गए अच्छे कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है.
फितरा क्या है और क्यों जरूरी है?
जकात के साथ-साथ ईद के मौके पर “फितरा” देना भी जरूरी माना जाता है. फितरा ईद की नमाज से पहले गरीबों को दिया जाता है. ताकि वे भी ईद मना सकें. फितरा हर व्यक्ति की ओर से दिया जाता है. इसका उद्देश्य यह है कि समाज का कोई भी व्यक्ति ईद की खुशियों से वंचित न रहे.
जकात और फितरा में क्या अंतर है?
दोनों के बीच अंतर समझना जरूरी है. जकात का मतलब सालाना दान या संपत्ति का एक हिस्सा दान करना होता. वहीं, फितरा का मतलब ईद से पहले दिया जाने वाला अनिवार्य दान होता है. दोनों ही इंसानियत और समानता का संदेश देते हैं.
ईद का आध्यात्मिक महत्व
ईद-उल-फितर केवल एक त्योहार नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी है. रमजान के दौरान रोजा रखा जाता है. आत्मसंयम सीखा जाता है और जरूरतमंदों की मदद की जाती है. ईद इन सभी इबादतों का इनाम मानी जाती है.
ईद के मौके पर बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है. कपड़ों की दुकानों पर भीड़, मिठाइयों और सेवइयों की बिक्री, इत्र और सजावटी सामान की खरीदारी. घर-घर में पकवान बनते हैं और मेहमानों का स्वागत किया जाता है.
ईद का सबसे बड़ा संदेश है,एकता और भाईचारा. इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूल जाते हैं. एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में प्रेम और सद्भाव का माहौल बनता है.
आज के समय में ईद मनाने का तरीका थोड़ा बदल गया है, लेकिन भावना वही है. सोशल मीडिया पर बधाइयां, वीडियो कॉल के जरिए शुभकामनाएं और ऑनलाइन शॉपिंग.इसके बावजूद पारंपरिक तरीके आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं.
महिलाओं की तैयारी और घर की रौनक
ईद के मौके पर घरों में सबसे ज्यादा तैयारियां महिलाओं द्वारा की जाती हैं.
- घर की साफ-सफाई और सजावट
- तरह-तरह के पकवान जैसे सेवइयां, बिरयानी और मिठाइयां
- मेहमानों के स्वागत की तैयारी
महिलाएं ईद से पहले “चांद रात” पर मेहंदी लगाती हैं और नए कपड़ों की तैयारी करती हैं। यह पूरा माहौल घर को उत्सव में बदल देता है.
Read Related News: नाशिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, अशोक खरात के फार्महाउस पर क्राइम ब्रांच का छापा






