
CM Yogi Adityanath Holi Gift Farmers: होली से पहले उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को एक बटन दबाकर 2.51 लाख किसानों के खातों में 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि भेजी है। बता दें कि यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये वितरित किए गए। कुल मिलाकर 460 करोड़ रुपये सीधे किसानों और उनके परिजनों के खातों में ट्रांसफर किए गए।
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में अन्नदाता के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि प्रदेश का किसान आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती के जरिए राज्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
2.51 लाख किसानों को बीमा का लाभ
मुख्यमंत्री का कहना है कि सूखा, अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं के कारण जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ था, उन्हें फसल बीमा योजना के तहत यह राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि जब किसान अपनी फसल का बीमा कराता है, तो नुकसान की स्थिति में उसे उचित मुआवजा मिलना ही चाहिए। सरकार का प्रयास है कि किसान को समय पर उसकी भरपाई मिले और उसे आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी लाभार्थियों के खातों में 24 घंटे के अंदर राशि पहुंचनी चाहिए। साथ ही, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में बड़ा सहारा
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3500 पीड़ित परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। जिसमें इस योजना के तहत दुर्घटना में किसान या उसके परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। मुख्यमंत्री का कहना है कि पहले इस योजना में केवल किसान को ही कवर किया जाता था, लेकिन अब उसके परिवार के सदस्य, सह किसान और बटाईदार भी शामिल किए गए हैं। सरकार ने अब तक 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि इस योजना में वितरित की है।
बता दें कि उन्होंने भावुक होकर कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए हमेशा तैयार है।
पहले भी हो चुका है बड़ा भुगतान
जानकारी के अनुसार, इससे पहले 16 जून 2025 को 11,690 किसानों और उनके आश्रितों को 561.86 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे। सरकार का दावा है कि अब मुआवजा प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाया गया है, जिससे किसानों को समय पर सहायता मिल सके।
2026-27 बजट में किसानों पर फोकस
मुख्यमंत्री का कहना है कि शुक्रवार को राज्य सरकार का 2026-27 का बजट पास हुआ है। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए कई नई योजनाओं का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचे और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो। जिस्म उन्होंने कहा कि आज एक बटन दबाते ही 460 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंच रहे हैं, जो पारदर्शी शासन का उदाहरण है।
आपदा मित्र योजना को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आपदा मित्र अभियान को प्रदेश में विस्तार दिया गया है। 25 जिलों में 29,772 युवा स्वयंसेवकों (एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट एंड गाइड) को प्रशिक्षित किया गया है। इन युवाओं को सात दिवसीय प्रशिक्षण के साथ इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट दी गई है, जिसमें लाइफ जैकेट, सर्च टॉर्च, फर्स्ट-एड बॉक्स, हेलमेट और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने इन स्वयंसेवकों को तीन साल के लिए 5 लाख रुपये का जीवन और चिकित्सा बीमा कवर देने का फैसला किया है। इसके लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता भी किया गया है।
24 घंटे में राहत राशि का लक्ष्य
सीएम योगी का कहना है कि पहले आपदा आने पर पीड़ितों को वर्षों तक राहत का इंतजार करना पड़ता था। 2015-16 में तो कुछ किसानों के खातों में मात्र दो या चार रुपये तक पहुंचे थे। अब सरकार की नीति है कि बाढ़, आकाशीय बिजली या आगजनी जैसी घटनाओं में 24 घंटे के भीतर राहत राशि खातों में पहुंचाई जाए। जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य आपदा मोचक निधि में 876 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अब तक फसल क्षति से प्रभावित 5,14,322 किसानों को 260 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान दिया जा चुका है। इसके अलावा जनहानि के 5398 पीड़ितों को 216 करोड़ और मकान क्षति के 27,448 प्रभावितों को 24 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।
डॉप्लर वेदर राडार से मिलेगा मौसम का सटीक अनुमान
मुख्यमंत्री का कहना है कि लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर राडार स्थापित किए जा रहे हैं। इससे मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। बता दें कि प्रदेश में 450 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और 2000 ऑटोमेटिक रेन गेज स्थापित करने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इससे किसानों को समय रहते मौसम की जानकारी मिलेगी और वे अपनी फसल को सुरक्षित रखने के उपाय कर सकेंगे।
किसानों के लिए सरकार का संदेश
मुख्यमंत्री का कहना है कि अन्नदाता की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि है। जिसमें सरकार की योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि किसी भी किसान को लाभ पाने में परेशानी न हो और सभी भुगतान समय से पूरे किए जाएं। जानकारी के लिए बता दें होली से पहले मिली इस आर्थिक सहायता से लाखों किसान परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में भी किसानों के हित में इसी तरह की योजनाएं लागू होती रहेंगी।
ये भी पढ़ें: ‘मैं योगी नहीं हूं जो केस हटवा लूं…’, यौन उत्पीड़न आरोप के खिलाफ FIR के निर्देश, बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद






