
West Bengal Chunav Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाया है। बता दें कि इस बार चुनाव दो चरणों में हुआ और मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए मतदान में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्था देखने को मिली। 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की गई। शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।
रिकॉर्ड मतदान ने दिया बदलाव का संकेत
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुए मतदान में औसतन करीब 93% वोटिंग दर्ज की गई है, जो अब तक के सबसे ज्यादा आंकड़ों में शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी ने साफ संकेत दिया कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है। गांव से लेकर शहर तक लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, जिससे यह चुनाव बेहद खास और निर्णायक बन गया।
293 सीटों पर हुई मतगणना
पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर 4 मई को मतगणना संपन्न हुई। दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान के चलते वहां की काउंटिंग बाद में 24 मई को कराई जाएगी। बता दें कि पूरे राज्य में कुल 77 मतगणना केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। हर केंद्र पर अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त बनाया। काउंटिंग सेंटर में प्रवेश के लिए तीन चरणों की पहचान जांच प्रक्रिया लागू की गई थी।
- पहले और दूसरे चरण में पहचान पत्र की मैनुअल जांच
- तीसरे चरण में क्यूआर कोड के जरिए सत्यापन
तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना केंद्रों पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
- भीतरी स्तर: मतगणना कक्ष के अंदर केवल केंद्रीय बलों की तैनाती।
- मध्य स्तर: केंद्र परिसर में राज्य और केंद्रीय बलों की संयुक्त सुरक्षा।
- बाहरी स्तर: केंद्र के बाहर कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की निगरानी
अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती
निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की है।
- 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक
- 77 पुलिस पर्यवेक्षक
BJP की बड़ी जीत, TMC को झटका
दरअसल नतीजों में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिला कि BJP ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल की और स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आई। दूसरी ओर, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC को इस बार बड़ा झटका लगा है। कई पारंपरिक गढ़ों में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार चुनाव में सत्ता विरोधी लहर, संगठन की मजबूती और केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति ने BJP को बढ़त दिलाई। वहीं TMC के खिलाफ स्थानीय स्तर पर असंतोष भी एक बड़ा कारण रहा।
जनता के मुद्दों ने बदला खेल
इस चुनाव में जनता के असली मुद्दों ने निर्णायक भूमिका निभाई। जिसमें बेरोजगारी, विकास की धीमी रफ्तार, कानून-व्यवस्था की स्थिति और भ्रष्टाचार जैसे सवालों ने मतदाताओं को प्रभावित किया। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोगों ने इन मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मतदान किया। खासकर युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों की सक्रिय भागीदारी ने चुनावी परिणामों की दिशा तय करने में अहम योगदान दिया, जिससे बदलाव की लहर साफ दिखाई दी।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि पश्चिम बंगाल का यह चुनाव केवल सत्ता बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य की राजनीतिक दिशा में बड़े बदलाव का संकेत देता है। लंबे समय तक Trinamool Congress के प्रभुत्व के बाद अब मतदाताओं ने नए विकल्प को मौका दिया है। जानकारों के अनुसार, यह परिणाम शासन के प्रति जनता की अपेक्षाओं और बदलाव की इच्छा को साफ तौर पर दर्शाता है।
आगे की रणनीति पर नजर
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती वादों को जमीन पर उतारने की होगी। रोजगार, उद्योग और बुनियादी ढांचे के विकास पर खास ध्यान देना जरूरी होगा। केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल से निवेश बढ़ाने की उम्मीद है। वहीं Trinamool Congress के लिए यह समय संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ दोबारा बनाने का है, ताकि भविष्य में वापसी की राह तैयार की जा सके।






