Skip to main content Scroll Top
भोपाल हनीट्रैप गैंग का काला खेल उजागर, नशीली चाय पिलाकर किया रेप, दोस्त बनकर की साजिश और हैवानियत
Current image: Bhopal Honeytrap Case

Bhopal Honeytrap Case: भोपाल से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भरोसे और दोस्ती के रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ से करियर बनाने आई 21 साल की ब्यूटीशियन ने आरोप लगाया है कि उसकी करीबी सहेलियों ने साजिश के चलते उसे जाल में फंसाया दिया है। साथ ही उसे नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म कराया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया है।

जानकारी के अनुसार, मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दोस्ती के नाम पर रची गई साजिश

पीड़िता के मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 को एक बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन उर्फ माहिरा नाम की युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और कुछ समय बाद वह अमरीन के घर रहने लगी। जिसके बाद पीड़िता का आरोप है कि अमरीन ने पहले भी अपनी एक सहेली का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी अपने भाई से कराई थी। अब वह उसे भी उसी जाल में फंसाने की कोशिश कर रही थी। जब पीड़िता को शक हुआ और उसने विरोध करना शुरू किया, तब कथित तौर पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अगस्त 2025 में अमरीन के परिचित चंदन यादव ने उसे धमकाकर एक स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर 2025 में उसे गांधीनगर इलाके में ले जाया गया, जहां अमरीन के भाई बिलाल ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया।पीड़िता का कहना है कि उसे बार-बार अलग-अलग जगहों पर ले जाया जाता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। दिसंबर 2025 में उसे अहमदाबाद ले जाया गया, जहां यासिर और आशु नाम के युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका आरोप है कि उसे जबरन छोटे कपड़े पहनने, पब और लाउंज में जाने तथा अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था।

धर्म परिवर्तन का दबाव

बता दें कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उसे समझाया जाता था कि अगर वह धर्म बदल लेगी तो उसकी शादी करवा दी जाएगी और जीवन सुरक्षित हो जाएगा। जब उसने इनकार किया तो उसे धमकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि उसे मानसिक रूप से इतना परेशान किया गया कि वह डर और अवसाद में रहने लगी।

दूसरी युवती ने भी लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि, मामले के सामने आने के बाद एक अन्य युवती भी पुलिस के पास पहुंची। उसने बताया कि वह शादी और पार्टियों में वेटर का काम करती थी। जिसमें उसका आरोप है कि अमरीन ने उसे अच्छी आय का लालच देकर अपने साथ काम पर रखा। लेकिन वहां चंदन यादव, चानू और यासिर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दावा किया कि बाद में उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया जाता था, ताकि वह किसी से शिकायत न करे। वहीं, दूसरी युवती के बयान से पुलिस को शक है कि यह मामला एक संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस की कार्रवाई

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है। चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, ब्लैकमेल और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में यदि धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला हनीट्रैप और मानव तस्करी से जुड़ा है।

सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया

जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद कुछ सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि यह मामला संगठित अपराध से जुड़ा है तो आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।

क्या है हनीट्रैप का तरीका

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हनीट्रैप में आमतौर पर किसी व्यक्ति को दोस्ती, प्यार या नौकरी के बहाने जाल में फंसाया जाता है। इसके बाद उसकी निजी तस्वीरें या वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है। बता दें कि इस मामले में भी आरोप है कि पीड़िताओं को पहले भरोसे में लिया गया, फिर नशीला पदार्थ देकर उनका शोषण किया गया और बाद में धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

यह मामला एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाता है। खासकर वे युवतियां जो दूसरे शहरों में नौकरी या करियर के लिए जाती हैं, उनके लिए सुरक्षित माहौल बेहद जरूरी है। जिसके बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए शहर में रहने वाली युवतियों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को जानकारी देनी चाहिए।

यहां जानें आगे क्या होगा

जानकारी के मुताबिक,पुलिस का कहना है कि दोनों पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मेडिकल जांच और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।यदि आरोप साबित होते हैं तो आरोपियों को कड़ी सजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Holi Free LPG Cylinder 2026: होली पर इन लोगों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, जानें किसे और कहां

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250