Skip to main content Scroll Top
असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची,किसे मिली कौनसी सीट?
Current image: Assam Elections 2026

Assam Elections 2026: असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बता दें कि Indian National Congress (कांग्रेस) ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि इस लिस्ट में कुल 42 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पार्टी ने इस बार कई नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया है।

गौरव गोगोई को जोरहाट से टिकट

जानकारी के लिए बता दें कि पहली लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम असम कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता Gaurav Gogoi का है। जिसमें पार्टी ने उन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। गौरव गोगोई राज्य की राजनीति में एक मजबूत चेहरा माने जाते हैं और उनके नाम की पहले से ही चर्चा चल रही थी।

रिपुन बोरा को बरचल्ला से मौका

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ripun Bora को बरचल्ला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जिसमें रिपुन बोरा का असम की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और पार्टी को उनसे इस सीट पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इन प्रमुख सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इनमें शामिल हैं।

  • सिलचर से अभिजीत पॉल
  • माजुली से इंद्रनील पेगु
  • दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी। बता दें कि इन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि ये क्षेत्र राजनीतिक रूप से अहम माने जाते हैं।

मार्च-अप्रैल 2026 में हो सकते हैं चुनाव

असम विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक Election Commission of India ने चुनाव की ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है। तारीखों की घोषणा होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी और चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

असम विधानसभा की वर्तमान स्थिति

असम में इस समय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार है। राज्य में मुख्य रूप से Bharatiya Janata Party (भाजपा) सत्ता में है। वर्तमान विधानसभा में भाजपा के पास 64 विधायक हैं।

भाजपा को सहयोगी दलों का भी समर्थन प्राप्त है। इनमें शामिल हैं।

  • Asom Gana Parishad
  • United People’s Party Liberal
  • Bodoland People’s Front

विपक्ष की स्थिति

विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस के पास फिलहाल 26 विधायक हैं। इसके अलावा All India United Democratic Front (AIUDF) के 15 विधायक हैं। वहीं Communist Party of India (Marxist) (सीपीआई-एम) का एक विधायक है। विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक भी मौजूद है। वहीं, इस बार कांग्रेस का लक्ष्य अपनी सीटों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करना है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।

क्या है कांग्रेस की रणनीति

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कांग्रेस इस बार स्थानीय मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़ की समस्या, चाय बागान श्रमिकों की स्थिति और बुनियादी ढांचे का विकास जैसे मुद्दे पार्टी के मुख्य एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।
जिसमें गौरव गोगोई जैसे युवा चेहरे को आगे कर पार्टी युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है। वहीं अनुभवी नेताओं को टिकट देकर संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया है।

मुकाबला होगा रोचक

असम में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा अपने विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं को मुद्दा बनाएगी, जबकि कांग्रेस राज्य सरकार की नीतियों को घेरने की रणनीति अपनाएगी। राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर होने वाला यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्वोत्तर में अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए भाजपा पूरा जोर लगाएगी, वहीं कांग्रेस वापसी की कोशिश में जुटी है।

अब आगे क्या होगा

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल कांग्रेस की यह पहली लिस्ट है। आने वाले दिनों में पार्टी बाकी सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। इसके साथ ही अन्य दल भी अपनी-अपनी सूचियां जारी करेंगे, जिससे चुनावी मुकाबला और स्पष्ट होगा। जिसमें असम की जनता अब यह देख रही है कि किस पार्टी का एजेंडा और उम्मीदवार उन्हें ज्यादा भरोसेमंद लगते हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज होंगी। साथ ही, असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। कांग्रेस की पहली सूची ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब सबकी नजरें बाकी उम्मीदवारों की घोषणा और चुनाव आयोग के आधिकारिक कार्यक्रम पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ओमान-कुवैत से बात कर भारतीयों की सुरक्षा पर दिया भरोसा

About The Author

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250