Skip to main content Scroll Top
मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर अरुण तुपे की अचानक मौत,घर में पाए गए अचेत
Current image: Arun Tupe

Arun Tupe: सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का अचानक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद घर पर दम तोड़ दिया। बता दें कि इस घटना के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स गहरे सदमे में हैं और लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार 10 मार्च को अरुण तुपे अपने घर में अचेत अवस्था में पाए गए थे। जिसमें उनके परिवार वालों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घर में बेहोश हालत में मिले थे अरुण तुपे

जानकारी के अनुसार, अरुण तुपे छत्रपति संभाजीनगर के बालाजी नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। वहीं, आज मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह घर में ही बेहोश हो गए। परिवार के सदस्यों ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस दुख व्यक्त करने लगे।

मौत से कुछ घंटे पहले पोस्ट की थी इंस्टाग्राम रील

दरअसल,इस घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अरुण तुपे ने अपनी मौत से कुछ ही घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी। जिसमें यह रील अब उनका आखिरी वीडियो साबित हो रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में वह मोबाइल फोन से कुछ खास पलों को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था “रील शूटर”। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे गाने में यह संदेश दिया गया था कि लोग अपने खास मौकों जैसे प्री-वेडिंग शूट, शादी या अन्य कार्यक्रमों की शूटिंग के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।बता दें कि उनकी यह आखिरी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है और लोग इस पर भावुक कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर था बड़ा नाम

अरुण तुपे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर थे। साथ ही,इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट “कौन अरुण तुपे” के नाम से जाना जाता था। इस अकाउंट पर उनके करीब 1.79 लाख फॉलोअर्स थे। वह अपने मजेदार, हल्के-फुल्के और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े रील्स के लिए खास तौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय थे। उनकी वीडियो में कॉमेडी, लाइफस्टाइल और लोकल कल्चर की झलक देखने को मिलती थी, जिसके कारण लोग उन्हें काफी पसंद करते थे।साथ ही, कम समय में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना ली थी और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी।

फैंस ने दी भावुक श्रद्धांजलि

अरुण तुपे के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फॉलोअर्स ने दुख जताना शुरू कर दिया। जिसमें कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक यूजर ने लिखा, यकीन ही नहीं हो रहा कि अरुण अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी वीडियो हमेशा हमें हंसाती थीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपकी रील्स हमेशा याद रहेंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। जिसमें कई फॉलोअर्स ने उनकी आखिरी रील शेयर करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पहले से मिर्गी की बीमारी से जूझ रहे थे

खबरों के अनुसार यह भी बताया गया है कि अरुण तुपे पहले से ही मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी से जूझ रहे थे। जिसमें परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें समय-समय पर इस बीमारी की समस्या होती थी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत इसी वजह से हुई या किसी अन्य कारण से। डॉक्टरों ने उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

तेजी से वायरल हो रहा आखिरी वीडियो

अरुण तुपे की आखिरी इंस्टाग्राम रील अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं, क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह उनका आखिरी वीडियो साबित होगा। इस वीडियो में वह काफी ठीक और खुश नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि उनके अचानक निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया स्टार्स की अचानक मौत से बढ़ी चिंता

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया से जुड़े कई कंटेंट क्रिएटर्स की अचानक मौत की खबरें सामने आई हैं। इससे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चिंता भी बढ़ी है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंटेंट क्रिएटर्स को लगातार काम का दबाव, नींद की कमी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

परिवार और फैंस के लिए बड़ा सदमा

दरअसल, अरुण तुपे का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहना उनके परिवार और फैंस के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। जिस व्यक्ति की रील्स कुछ घंटे पहले तक लोगों को हंसा रही थीं, उसके अचानक चले जाने की खबर ने सभी को भावुक कर दिया है।
अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे उनकी मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग नियम में बदलाव

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250