Skip to main content Scroll Top
Petrol-Diesel Price Cut: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर हरदीप सिंह पुरी का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगी राहत
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अपडेट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अपडेट

Petrol-Diesel Price Cut: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमते आम जनता की जेब खाली कर रही है। ऐसे में अब सरकार के द्वारा महंगे पेट्रोल और डीजल से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें में स्थितरता बनी रहती है, तो जल्दी ही भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol and Diesel Prices) में कमी दर्ज की जा सकती है।

बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने साफ कहा है कि देशभर में इसका असर तुरंत नहीं बल्कि करीब 2 से 3 महीने बाद दिखाई देगा। ऐसे में आइए पेट्रोल और डीजल से जुड़ी ताजा अपडेट (Petrol-Diesel Latest Updates) क्या है यहां विस्तार से जानते हैं।

कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी है उम्मीद

मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव बढ़ने के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil Prices) में तेज से उछाल की गई थी। दरअसल, ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत समेत कई देशों पर पड़ा। इससे पेट्रोलियम कंपनियों (Petroleum Companies) की लागत बढ़ गई और ईंधन बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बन गई।

अब जब क्षेत्र में हालात पहले की तुलना में सामान्य हो रहे हैं और कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil Prices) में नरमी आई है, तो लोगों को उम्मीद है कि पेट्रोल और डीजल भी सस्ता (Petrol -Diesel Sasta) हो सकता है।

हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें (Fuel Prices in the Domestic Market) अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। यदि क्रूड ऑयल की कीमतें अगले 2 से 3 महीनों तक इसी तरह नियंत्रित और स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि फिलहाल जिन रिफाइनरियों में कच्चे तेल की प्रोसेसिंग (Processing of Crude oil in Refineries) हो रही है, वह तेल दो महीने पहले खरीदा गया था। उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें अधिक थीं। इसलिए अभी महंगे स्टॉक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दी अपडेट
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दी अपडेट

महंगे स्टॉक की वजह से तुरंत राहत नहीं

वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह कहा है फिलहाल तेल कंपनियां उसी कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल बना (Petrol and Diesel Ready) रही हैं, जिसे कुछ महीने पहले अधिक कीमत पर खरीदा गया था। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद लोगों को तुरंत राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब यह पुराना स्टॉक खत्म हो जाएगा और कम कीमत पर खरीदा गया नया कच्चा तेल रिफाइनरियों (New Crude oil Refineries) तक पहुंचेगा, तब कंपनियों की लागत घटेगी। इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने पर फैसला लिया जा सकता है।

तेल कंपनियों को हुआ बड़ा नुकसान

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने लंबे समय तक पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) को लागत से कम कीमत पर बेचकर उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की। इसके चलते 30 जून तक कंपनियों को लगभग 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने कहा है कि सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने कई बार अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के बावजूद भी आम लोगों पर इसका बोझ नहीं डाला गया है।

निजी कंपनी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं, देखा जाए तो निजी पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी (Petroleum Company Nayara Energy) के द्वारा 1 जुलाई, 2026 से पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) जैसी सरकारी कंपनियों ने अभी किसी तरह के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या जल्द मिलेगी राहत?

यह भी बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें (Crude oil Prices) लगातार नीचे रहती हैं और वैश्विक परिस्थितियां सामान्य पर रहती हैं, तो अगले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन फिर भी भारत में तेल की कीमत में बदलाव का अंतिम फैसला तेल कंपनियों की लागत, स्टॉक की स्थिति, रुपये-डॉलर विनिमय दर और अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) की परिस्थितियों पर ही निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ‘छोटी बहन’ कहकर किया स्वागत, भारत-जापान संबंधों में जुड़ा नया अध्याय

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250