
SIPRI Report 2026: भारत की सामरिक ताकत को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है की स्वीडन के प्रतिष्ठित थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की Yearbook 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने शांतिकाल में 12 परमाणु हथियार तैनात किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहली बार है जब भारत की ओर से इतने परमाणु वॉरहेड सक्रिय तैनाती की स्थिति में दर्ज किए गए हैं।
SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के देश अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक शक्ति को मजबूत करने के लिए परमाणु हथियारों पर पहले से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं। भारत के साथ-साथ चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों की तैनाती में उल्लेखनीय वृद्धि की है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी खासियत
भारत की परमाणु क्षमता में बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 तक भारत के 12 परमाणु वॉरहेड तैनात स्थिति में थे। जिसमें SIPRI का मानना है कि भारत अब शांतिकाल के दौरान भी सीमित संख्या में परमाणु हथियारों को मिसाइलों के साथ तैनात रखने की रणनीति अपना रहा है। यह भारत की रक्षा तैयारियों और बदलते वैश्विक सुरक्षा माहौल को दर्शाता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और पड़ोसी देशों की सैन्य गतिविधियों को देखते हुए भारत अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत कर रहा है।
चीन ने भी बढ़ाई तैनाती
SIPRI की 2026 रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अपनी परमाणु शक्ति को और मजबूत किया है। जिसमें वर्ष 2025 में चीन के पास 24 तैनात परमाणु वॉरहेड थे, जो 2026 में बढ़कर 34 हो गए हैं। यह वृद्धि चीन की तेजी से बढ़ती सैन्य क्षमता और रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन नए मिसाइल साइलो, लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और आधुनिक परमाणु प्रणालियों के विकास पर लगातार काम कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की बढ़ती परमाणु ताकत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकती है और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों को और जटिल बना सकती है।
दुनिया में कितने हैं परमाणु हथियार?
बता दें की जनवरी 2026 तक दुनिया भर में कुल 12,187 परमाणु वॉरहेड मौजूद थे। इनमें से लगभग 9,745 वॉरहेड सैन्य भंडार में रखे गए हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में रिपोर्ट बताती है कि करीब 4,012 परमाणु वॉरहेड पहले से ही मिसाइलों और विमानों के साथ तैनात स्थिति में हैं। वैश्विक परमाणु शक्ति के मामले में रूस और अमेरिका सबसे आगे हैं, जिनके पास दुनिया के अधिकांश सक्रिय परमाणु हथियार मौजूद हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती सैन्य प्रतिस्पर्धा और सुरक्षा चिंताओं के कारण परमाणु हथियारों का महत्व अभी भी वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा बना हुआ है।
परमाणु हथियार रखने वाले 9 देश
SIPRI ने अपनी रिपोर्ट में उन नौ देशों का उल्लेख किया है जिनके पास परमाणु हथियार मौजूद हैं। इनमें शामिल हैं:
- अमेरिका
- रूस
- ब्रिटेन
- फ्रांस
- चीन
- भारत
- पाकिस्तान
- उत्तर कोरिया
- इजरायल
रूस और अमेरिका अब भी सबसे आगे
आपकी जानकारी के लिए बता दें की तैनात परमाणु वॉरहेड की संख्या के मामले में रूस और अमेरिका दुनिया में सबसे आगे हैं। SIPRI के अनुसार:
- रूस के पास 1,796 तैनात परमाणु वॉरहेड
- अमेरिका के पास 1,770 तैनात परमाणु वॉरहेड
- फ्रांस के पास 280 तैनात वॉरहेड
- ब्रिटेन के पास 120 तैनात वॉरहेड
- चीन के पास 34 तैनात वॉरहेड
- भारत के पास 12 तैनात वॉरहेड
बढ़ रही है परमाणु हथियारों की होड़
SIPRI की 2026 रिपोर्ट में दुनिया एक बार फिर से परमाणु हथियारों की नई दौड़ की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। जिनमें अमेरिका, रूस, चीन, भारत और अन्य परमाणु संपन्न देश अपने परमाणु शस्त्रागार को आधुनिक बनाने में जुटे हैं। नई मिसाइल तकनीक, हाइपरसोनिक हथियार और उन्नत लॉन्च सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, क्षेत्रीय संघर्षों और सुरक्षा चुनौतियों के कारण देशों की परमाणु हथियारों पर निर्भरता बढ़ रही है। यदि यह प्रवृत्ति जारी रही तो आने वाले वर्षों में वैश्विक सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Bank Loan Rate Hike: HDFC बैंक ने बढ़ाईं ब्याज दरें, होम-ऑटो लोन की EMI पर पड़ेगा सीधा असर






