
शनि जयंती 2026: कल 16 मई 2026 को देशभर में शनि जयंती (Shani Jayanti) का पावन पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मफल का देवता माना गया है। मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इस बार की Shani Jayanti के दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रहों की विशेष स्थिति का असर नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शनि देव की कृपा किस पर बरसेगी और किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार शनि जयंती पर बनने वाले विशेष योग कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के संकेत दे रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।
ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए शनि जयंती दिन कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार करने वाले लोगों को नए ग्राहकों और नए अवसरों से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश किया है तो फायदा मिल सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने रुके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए शनि जयंती खुशियों और सफलता का संकेत दे रही है। नौकरी और व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय शुभ माना जा रहा है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को इस समय मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। कोई भी काम बिना प्रयास के पूरा नहीं होगा, लेकिन आपकी मेहनत अंत में जरूर रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फिजूल खर्च से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। छात्रों के लिए भी यह समय सफलता देने वाला साबित हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए शनि जयंती राहत और सफलता लेकर आ सकती है। पुराने विवाद और कानूनी मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों पर इस बार शनि देव की विशेष कृपा देखने को मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। शनि की ढैया का असर जीवन में कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी विवाद से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। हालांकि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर समस्याओं का समाधान मिल सकता है। परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए शनि जयंती करियर में स्थिरता लेकर आ सकती है। नौकरी में लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे तो अब राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। नई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि शनि देव की प्रिय राशि मानी जाती है, इसलिए इस राशि वालों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार होगा और धन संचय के मजबूत योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और किसी भी बड़े निवेश से बचें। नौकरी और व्यापार में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार का सहयोग आपके लिए ताकत बनेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि कठिन परिस्थितियों के बावजूद आपकी मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती है।
ये भी पढ़ें: ‘Sanjeev Sanyal’ बंगाल के नए वित्त मंत्री बनेंगे! जानें अर्थशास्त्री से राजनीति तक का सफर






