
Vaastav 2: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जिसमें उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म Vaastav The Reality के सीक्वल ‘वास्तव 2’ पर काम शुरू होने की पुष्टि की है। यह ऐलान उन्होंने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के लॉन्च इवेंट में किया। जिससे संजय दत्त का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस लंबे समय से उनकी आइकॉनिक फिल्मों के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे और अब यह खबर उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
‘वास्तव 2’ पर क्या बोले संजय दत्त?
जानकारी के मुताबिक, जब संजय दत्त से उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि ‘वास्तव 2’ पर काम जारी है। जिसमें उन्होंने कहा, “हम वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं।” यह बयान साफ संकेत देता है कि फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन इसकी प्लानिंग गंभीरता से की जा रही है। वहीं, जब 1999 में रिलीज हुई Vaastav: The Reality को Mahesh Manjrekar ने डायरेक्ट किया था। जिसमें फिल्म में संजय दत्त ने रघुनाथ ‘रघु’ नामदेव शिवलकर का किरदार निभाया था, जिसे आज भी उनके करियर का सबसे दमदार रोल माना जाता है।
‘मुन्ना भाई’ की वापसी पर भी चर्चा
इसी दौरान संजय दत्त से उनकी दूसरी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी Munna Bhai M.B.B.S. को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया “मुन्ना भाई के लिए आपको Rajkumar Hirani से पूछना होगा। राजू, प्लीज मुन्ना भाई फिर से बनाओ।” उनके इस बयान के बाद एक बार फिर ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
‘खलनायक’ की कास्टिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
इवेंट के दौरान फिल्ममेकर Subhash Ghai ने फिल्म Khalnayak की कास्टिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ‘खलनायक’ की योजना बनाई, तो कई बड़े सितारे इस फिल्म में काम करना चाहते थे। लेकिन उनके दिमाग में पहले से ही संजय दत्त का नाम था। सुभाष घई ने कहा, “मैंने संजय दत्त को बुलाया और कहानी सुनाई। उन्होंने तुरंत कहा कि उन्हें मुझ पर भरोसा है और वे यह फिल्म करेंगे।” यह फिल्म 90 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही और आज भी इसे याद किया जाता है।
जेल में आया ‘खलनायक 2’ का आइडिया
संजय दत्त ने एक और दिलचस्प खुलासा किया। जिसमें उनका कहना है कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ का आइडिया उन्हें जेल के दौरान आया था। उस समय “मैं जेल में म्यूजिक बजाता था और कैदी सिर्फ ‘खलनायक’ के गाने सुनना चाहते थे। मैंने उनसे पूछा कि अगर इसका सीक्वल बने तो कौन देखेगा? सभी 4000 कैदियों ने एक साथ हां कहा।” इसके बाद उन्होंने कैदियों से फिल्म के लिए आइडिया लिखने को कहा। “मुझे करीब 4000 पन्ने पढ़ने पड़े, उनमें से एक आइडिया मुझे बहुत पसंद आया।” बाद में जब वे पैरोल पर बाहर आए, तो उन्होंने यह आइडिया सुभाष घई को सुनाया, जिसे सुनकर वे भी काफी उत्साहित हो गए।
संजय दत्त की आने वाली फिल्में
बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में दिखाई दिए, जहां उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने पसंद किया। अब उनकी अगली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज के लिए तैयार है, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा संजय दत्त ने ‘वास्तव 2’ पर काम शुरू होने की पुष्टि की है, जो उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक का सीक्वल होगा। वहीं ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
क्यों खास है ‘वास्तव’?
भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार और प्रभावशाली फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड की कड़वी सच्चाई को बेहद वास्तविक तरीके से दिखाती है। फिल्म में Sanjay Dutt का किरदार ‘रघु’ दर्शकों को गहराई से प्रभावित करता है, क्योंकि उनका अभिनय बहुत ही भावनात्मक और वास्तविक लगता है। फिल्म का क्लाइमैक्स आज भी लोगों को झकझोर देता है और सोचने पर मजबूर करता है। इसी वजह से ‘वास्तव’ को एक कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला है और अब ‘वास्तव 2’ से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
फैंस की बढ़ी उत्सुकता
‘वास्तव 2’ और Munna Bhai M.B.B.S. को लेकर जैसे ही नए अपडेट सामने आए, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्शक अपनी खुशी और भावनाएं लगातार साझा कर रहे हैं। Sanjay Dutt के इन आइकॉनिक किरदारों की वापसी की चर्चा ने माहौल और भी रोमांचक बना दिया है। जिसमें कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्में एक बार फिर पुराने दौर का वही जादू और दमदार कहानी पेश करेंगी, जिसने पहले दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
ये भी पढ़ें: DRDO Armoured Vehicle: भारतीय सेना को मिला ‘गेम-चेंजर’ आर्मर्ड व्हीकल, जानें इसकी खासियत






