Skip to main content Scroll Top
कल का मौसम 20 अप्रैल: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण और तटीय इलाकों में बारिश का अलर्ट
Current image: कल का मौसम 20 अप्रैल

कल का मौसम 20 अप्रैल: देश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी और तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा। दरअसल अप्रैल का आधा महीना गुजर चुका है और गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। वहीं, इस बीच कई परिवार छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन मौसम की अनिश्चितता लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। कहीं तेज गर्मी तो कहीं अचानक बारिश ट्रिप का मजा खराब कर सकती है। ऐसे में यात्रा से पहले मौसम का अपडेट जानना बेहद जरूरी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में सोमवार को उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। सुबह के समय करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो शाम होते-होते 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक कम हो जाएंगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री ज्यादा रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास होगा।

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसमें खासकर लखनऊ में तापमान पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में यह 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर और मिर्जापुर में 19 और 20 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तटीय इलाकों में 19 से 21 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में 19 से 23 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अब ऐसे में अगर राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने, उमस बढ़ने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम है, लेकिन बादलों की मौजूदगी से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग IMD ने कई अन्य राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।
  • तेलंगाना और कर्नाटक में 19 से 23 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।
  • आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
  • केरल और माहे में 20 से 23 अप्रैल के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22-23 अप्रैल को बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

पहाड़ी राज्यों का हाल

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और पश्चिम बंगाल में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ट्रिप प्लान करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • ऐसे में अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
  • गर्मी वाले इलाकों में सुबह या शाम के समय यात्रा करें।
  • बारिश वाले क्षेत्रों में छाता और रेनकोट साथ रखें।
  • मौसम की ताजा जानकारी जरूर चेक करें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: Shukra Chandrama Yuti 2026: अक्षय तृतीया पर बना शुभ संयोग, इन 3 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250