
Gold Silver Prices Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। आज सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सोना एक दिन में सस्ता हो गया, वहीं चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई। वैश्विक स्तर पर हालात तेजी से बदल रहे हैं, खासकर तब जब कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। आमतौर पर संकट के समय निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, लेकिन इस बार बाजार में अस्थिरता ज्यादा देखने को मिल रही है। अमेरिका की सख्त नीतियां, ईरान की जवाबी कार्रवाई और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार का संतुलन बिगाड़ दिया है। इसका असर निवेशकों के भरोसे पर भी पड़ा है।
एक्सपर्ट्स कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी बरतने और बाजार की चाल को समझकर ही फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।
आज का गोल्ड-सिल्वर रेट
सोमवार को MCX पर सोने की कीमत 744 रुपये गिरकर 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में 468 रुपये की गिरावट आई और यह 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन गई है।
गिरावट की बड़ी वजह क्या है?
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई। इसके बाद अमेरिका ने ईरान के पोर्ट्स पर नाकेबंदी की घोषणा कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने चीन पर ईरान की मदद करने का आरोप लगाया और 50 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इसके जवाब में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ा।
कच्चे तेल की कीमतों में आग
दरअसल तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई का दबाव बढ़ता है, जिससे निवेशकों का रुझान बदल जाता है और सोने-चांदी पर असर पड़ता है।
निवेशकों में बढ़ी घबराहट
अब ऐसे में बढ़ते वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क हो गए हैं। आमतौर पर संकट के समय सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार बाजार में अस्थिरता ज्यादा है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक फिलहाल बड़े निवेश से बच रहे हैं और बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
पूरे हफ्ते रहेगी भारी हलचल
एक्सपर्ट्स के अनुसार यह हफ्ता सोने-चांदी के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े आर्थिक आंकड़े जारी होंगे, जो कीमतों को प्रभावित करेंगे। इनमें शामिल हैं।
- अमेरिका का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI)
- फेडरल रिजर्व के संकेत
- चीन के आर्थिक आंकड़े
- कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
पिछले हफ्ते आई थी तेजी
अब अगर पिछले हफ्ते की बात करें तो सोने और चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को बाजार हरे निशान में बंद हुआ था और सोने की कीमत में करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।उस समय डॉलर कमजोर था और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद थी, जिससे सोने को सपोर्ट मिला था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं और बाजार में फिर से दबाव आ गया है।
क्या आगे और गिरेंगे दाम?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और बढ़ता है तो बाजार में अनिश्चितता और बढ़ेगी। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि लंबे समय में सोना फिर से मजबूती दिखा सकता है क्योंकि यह अभी भी सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा विकल्प है।
निवेशकों के लिए सलाह
- अब ऐसे में जल्दबाजी से निवेश करने से बचें।
- बाजार के रुझान पर नजर रखें।
- लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करें।
- एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: मंत्रालय में निकली कई पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल और आवेदन प्रक्रिया






