Skip to main content Scroll Top
रश्मिका मंदाना जन्मदिन: बर्थडे पर पिता ने दिया करोड़ों का ‘सेरेनिटी’ स्पेशल गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
Current image: रश्मिका मंदाना जन्मदिन

रश्मिका मंदाना जन्मदिन: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है, बल्कि उनका 30वां जन्मदिन और उनके पिता द्वारा दिया गया एक बेहद खास और महंगा तोहफा है। बताया जा रहा है कि उनके पिता ने उन्हें करोड़ों की कीमत वाली एक प्रॉपर्टी गिफ्ट की है, जिसका नाम ‘सेरेनिटी’ रखा गया है। रश्मिका ने अपना यह खास जन्मदिन अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ बेहद सादगी से मनाया। जिसमें यह सेलिब्रेशन कर्नाटक के खूबसूरत क्षेत्र कोडागु (कूर्ग) में हुआ है, जहां उनका पूरा परिवार मौजूद था। खास बात यह रही कि इस मौके पर उनके पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा भी उनके साथ नजर आए।

कोडागु में मनाया सादगी भरा जन्मदिन

रश्मिका मंदाना ने अपने 30वें जन्मदिन को किसी बड़े सेलिब्रेशन या पार्टी की बजाय प्राकृतिक और शांत माहौल में मनाना चुना। जिसमें उन्होंने कोडागु में अपने परिवार के साथ पूरा दिन बिताया। कोडागु अपनी हरियाली, पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस दौरान परिवार ने पारंपरिक अंदाज में समय बिताया और धार्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। रश्मिका और विजय ने इस मौके पर प्रसिद्ध और प्राचीन पाडी श्री इग्गुथप्पा मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर वर्षा और फसल के देवता को समर्पित है और स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।

पिता का स्पेशल गिफ्ट करोड़ों की प्रॉपर्टी

जन्मदिन के मौके पर सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहा रश्मिका के पिता का दिया गया तोहफा। बताया गया है कि उनके पिता ने उन्हें शहर के पास स्थित एक शानदार बंगला गिफ्ट किया है, जिसका नाम ‘सेरेनिटी’ रखा गया है। बता दें कि यह प्रॉपर्टी काफी लग्जरी और प्रीमियम मानी जा रही है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। हालांकि इसकी सटीक कीमत सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। जिसका ‘सेरेनिटी’ नाम इस प्रॉपर्टी की शांति और खूबसूरती को दर्शाता है। माना जा रहा है कि यह बंगला प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित है और इसे खास डिजाइन के साथ बनाया गया है।

परिवार के साथ खास पल

रश्मिका के लिए यह जन्मदिन बेहद खास इसलिए भी था क्योंकि यह शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन था। इस मौके को उन्होंने अपने परिवार के साथ पूरी तरह एंजॉय किया। रश्मिका ने अपने जन्मदिन पर पारंपरिक कोडावा परिधान पहना था। कोडावा संस्कृति में साड़ी पहनने का एक खास तरीका होता है, जिसमें प्लेट्स पीछे की ओर होती हैं और पल्लू दाहिने कंधे पर पिन किया जाता है। इस पारंपरिक लुक में रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके साथ उनके पति विजय देवरकोंडा भी पारंपरिक अंदाज में दिखाई दिए, जिससे यह सेलिब्रेशन और भी खास बन गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

रश्मिका मंदाना ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयों की बाढ़ दे दी। तस्वीरों में रश्मिका का सादगी भरा अंदाज, परिवार के साथ समय और मंदिर दर्शन की झलक साफ दिखाई दी। फैंस ने उनकी पारंपरिक संस्कृति को अपनाने और परिवार के साथ समय बिताने की काफी तारीफ की।

शादी के बाद पहला जन्मदिन

यह जन्मदिन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह रश्मिका का शादी के बाद पहला बर्थडे था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में 26 फरवरी को एक निजी समारोह में विजय देवरकोंडा के साथ शादी की थी। यह शादी उदयपुर में बेहद निजी तरीके से हुई थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। बाद में 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की गई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे।

रश्मिका और विजय की जोड़ी

रश्मिका और विजय की जोड़ी पहले से ही साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने पहले भी फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। फैंस हमेशा से ही इस जोड़ी को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन साथ देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। अब शादी के बाद उनकी जोड़ी को और भी ज्यादा प्यार मिल रहा है।

आने वाली फिल्में और प्रोजेक्ट्स

अब वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ काफी चर्चा में है, जो 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसे मैडॉक फिल्म्स व लव फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका और विजय एक और फिल्म ‘रणबाली’ में भी साथ नजर आ सकते हैं, जिसका निर्देशन राहुल सांक्रित्यान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बदल सकता है भाग्य! प्रेमानंद महाराज ने बताए खास उपाय

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250