Skip to main content Scroll Top
UIDAI Aadhaar Card Verification: आधार असली है या नकली, ऐसे मिनटों में लगाएं पता, विभाग ने जारी किया सही तरीका, जानें पूरी डिटेल
Current image: UIDAI Aadhaar Card Verification

UIDAI Aadhaar Card Verification: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खाता खोलने या किसी भी प्रकार के ऑफिशियल काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसके साथ ही धोखाधड़ी और फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कई बार लोग असली आधार कार्ड की जानकारी के साथ छेड़छाड़ करके नकली कार्ड बना लेते हैं। वहीं, नकली आधार कार्ड का उपयोग धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड और अन्य गैरकानूनी कामों में किया जा सकता है। अब ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली है। इसी समस्या को देखते हुए UIDAI ने एक आसान और सुरक्षित तरीका बताया है।

UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके आप मिनटों में यह जान सकते हैं कि कार्ड असली है या नकली। QR कोड में कार्डधारक की जानकारी एन्क्रिप्टेड रूप में होती है। जिसमें असली आधार कार्ड पर QR कोड स्कैन करने पर सही और पूरी जानकारी दिखाई देती है, जबकि नकली आधार कार्ड पर QR कोड या तो स्कैन नहीं होता या गलत जानकारी देता है। इस सरल प्रक्रिया के जरिए आप न केवल अपने आधार कार्ड की प्रामाणिकता तुरंत जांच सकते हैं, बल्कि धोखाधड़ी से भी बच सकते हैं। UIDAI का यह तरीका हर नागरिक के लिए बेहद उपयोगी और सुरक्षित है। आधार कार्ड की सत्यता की जांच करना अब सिर्फ कुछ मिनटों का काम है, और यह आपके व्यक्तिगत और वित्तीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

UIDAI ने क्या बताया?

UIDAI ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है कि असली और नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे की जा सकती है। वहीं, इसके लिए उन्होंने मोबाइल ऐप और QR कोड स्कैनिंग का तरीका बताया है।

UIDAI के अनुसार, आधार पीवीसी कार्ड, ई‑आधार और आधार लेटर हर प्रकार के आधार कार्ड पर एक QR कोड मौजूद होता है। यह QR कोड एन्क्रिप्टेड रूप में आधार कार्डधारक की जानकारी रखता है।

असली और नकली आधार कार्ड की पहचान करने के स्टेप्स

आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके यह जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली है।

मोबाइल पर आधार ऐप खोलें

सबसे पहले अपने फोन में आधार ऐप इंस्टॉल करें और खोलें।

सिक्योरिटी पिन दर्ज करें

ऐप ओपन करने के बाद 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन डालें।

QR कोड स्कैन ऑप्शन चुनें

ऐप में बॉटम नेविगेशन बार पर QR कोड स्कैन करने का विकल्प मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।

फोन का कैमरा ऑन करें

QR स्कैन ऑप्शन पर टैप करते ही आपके फोन का कैमरा ऑन हो जाएगा।

QR कोड स्कैन करें

अब अपने आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड को स्कैन करें।

QR कोड से कैसे पता चलेगा कि आधार असली है या नकली

जानकारी के लिए बता दें कि QR कोड स्कैन करते ही आपका आधार कार्डधारक डेटा सामने आएगा।

  • अगर कार्ड असली है, तो QR कोड में मौजूद जानकारी सही तरीके से दिखेगी।
  • अगर कार्ड नकली है, तो या तो QR कोड स्कैन नहीं होगा या स्कैन करने पर गलत जानकारी दिखाई देगी।

असली आधार कार्ड के फायदे

  • सरकारी योजना और सब्सिडी का लाभ मिलना आसान होता है।
  • बैंक खाता खोलने और KYC पूरा करने में आसानी होती है।
  • सरकारी दस्तावेज और पहचान में प्रमाणिकता बनी रहती है।
  • धोखाधड़ी से बचाव होता है।

नकली आधार कार्ड से बचने के उपाय

आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही जानकारी चेक करें

हमेशा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें।

QR कोड की जांच करें

किसी भी नए आधार कार्ड को स्वीकार करने से पहले QR कोड जरूर स्कैन करें।

सिक्योरिटी पिन का प्रयोग करें

किसी भी ऑनलाइन जांच के दौरान पिन सुरक्षित रखें।

सिर्फ प्रामाणिक स्रोत से आधार लें

हमेशा UIDAI के द्वारा जारी किए गए केंद्र या आधिकारिक पोर्टल से ही आधार कार्ड बनवाएं।

नकली आधार कार्ड के खतरे

  • बैंकिंग धोखाधड़ी में इस्तेमाल।
  • सरकारी योजनाओं में गलत लाभ प्राप्त करना।
  • पहचान चोरी और फ्रॉड।
  • अपराधियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल।

UIDAI की आधिकारिक सलाह

  • QR कोड स्कैनिंग ही सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।
  • नकली आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड सही जानकारी नहीं दिखाता।
  • सभी नागरिकों को अपने आधार कार्ड की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Indonesia Earthquake Tsunami: भूकंप के 7.4 तेज झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी, जानें पूरी खबर

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250